• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

अम्बेडकर जयंती पर समाजसेवी दिनेश पंवार होंगे राज्य स्तर पर सम्मानित

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 13, 2026
in Local
0
अम्बेडकर जयंती पर समाजसेवी दिनेश पंवार होंगे राज्य स्तर पर सम्मानित

PALI SIROHI ONLINE

अम्बेडकर जयंती पर समाजसेवी दिनेश पंवार होंगे राज्य स्तर पर सम्मानित
नगराज वैष्णव

रानी सुरेश पवार पाली ।  भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को पाली शहर के समाजसेवी एवं पूर्व पार्षद दिनेश पंवार आऊवा को राजस्थान सरकार की ओर से जयपुर में राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें समाजसेवा के क्षेत्र में लंबे समय से किए जा रहे उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जा रहा है। दिनेश पंवार पिछले 36 वर्षों से निरंतर समाजहित और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़े अनेक अभियानों, जरूरतमंदों की सहायता, जनसमस्याओं के समाधान तथा समाज में जागरूकता फैलाने जैसे कार्यों के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाई है। उनके कार्यों का लाभ समाज के विभिन्न वर्गों को लगातार मिलता रहा है।
पूर्व पार्षद रहते हुए भी उन्होंने आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को गति प्रदान की। समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों के लिए सदैव तत्पर रहने वाले पंवार ने सेवा, समर्पण और जनकल्याण को अपने जीवन का उद्देश्य बनाया।


राज्य सरकार द्वारा उनके चयन की घोषणा के बाद पाली शहर में खुशी का माहौल है। विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों ने इसे पाली जिले के लिए गौरव का क्षण बताया है। दिनेश पंवार के सम्मान के चयन पर पूर्व सांसद पुष्प जैन, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा, रेडक्रॉस सचिव जिनेंद्र जैन तथा देवीलाल सांखला सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने राजस्थान सरकार का आभार व्यक्त किया। साथ ही पंवार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिनेश पंवार जैसे समाजसेवियों को सम्मानित किए जाने से समाज में सेवा कार्यों को नई प्रेरणा मिलेगी और युवा पीढ़ी भी समाजहित में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होगी।

Previous Post

अंबेडकर जयंती पर नाना चामुंडेरी भन्दर कोठार बेड़ा भाटूण्ड बीजापुर सेवाड़ी बारवा होते हुए बाली पहुंचेगी विशाल रैली

Next Post

नाडोल गवाई मालोप तालाब मे फिर दिखा मगरमच्छ

Next Post
नाडोल गवाई मालोप तालाब मे फिर दिखा मगरमच्छ

नाडोल गवाई मालोप तालाब मे फिर दिखा मगरमच्छ

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page