PALI SIROHI ONLINE
मेष;शुभ अंक 8, शुभ रंग गुलाबी: अविवाहित वैवाहिक चर्चाओं को लेकर उत्साहित रहेंगे। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में काम में देरी होगी। घरेलू जिम्मेदारियां ध्यान आकर्षित करेंगी। आकस्मिक लाभ के अवसर मिलेंगे।
वृष;शुभ अंक 1, शुभ रंग स्लेटी: साझेदारी में टकराव दूर होने के आसार हैं। नए काम की शुरुआत का मन बना सकते हैं। थोड़ी प्रतीक्षा लाभदायक रहेगी। व्यक्तिगत कार्यों के लिए किसी की सिफारिश करवानी पड़ सकती है।
मिथुन;शुभ अंक 4, शुभ रंग काला: अति आत्मविश्वास में आकर जोखिम मोल ले लेंगे। कार्यस्थल पर बहानेबाजी के चलते डांट पड़ सकती है। आप पूरी गंभीरता से काम करेंगे। पारिवारिक मामलों के सुलझने के आसार हैं।
कर्क;शुभ अंक 5, शुभ रंग नीला पारिवारिक पाबंदियों के चलते युवाओं में आक्रोश पैदा हो सकता है। आर्थिक मसलों की अनदेखी से समस्या बढ़ सकती सकती है। स्वास्थ्य पक्ष कमजोर रहेगा। अधिकारियों से कहासुनी का भय बनेगा।
सिंह;शुभ अंक 2, शुभ रंग सफेद परिणय संबंधों में मधुरता का अहसास बढ़ेगा। आपका प्रदर्शन व उपलब्धियां शानदार रहेंगी। धार्मिक कार्यों में शामिल होने से खुशी मिलेगी। राजकीय मामले सुलझ सकते हैं। मित्र मिलेंगे।
कन्या;शुभ अंक 3, शुभ रंग बादामी : निर्धारित योजनाएं यथासमय पूरी होती जाएंगी। आप कल्याणकारी योजनाओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। कार्यस्थल पर आने वाली मुश्किलों से निपटने में कामयाबी मिल सकती है। शांत रहें।
तुला;शुभ अंक 5, शुभ रंग नारंगी करीबी लोगों के कारण थोड़ी चिंता हो सकती है। धन संबंधी मामले वरीयता से सुलझाने की कोशिश सफल रहेगी। अपने कीमती सामान की सुरक्षा पर ध्यान दें। धर्म में रुचि बढ़ेगी।
वृश्चिक;शुभ अंक 8, शुभ रंग आसमानी: नए सौदे कारोबार के विस्तार में सहायक हो सकते हैं। युवाओं को उच्च अध्ययन में सफलता मिल सकती है। समय पर काम पूरा करने का दबाव रहेगा। मित्रों का पूरा सहयोग भी मिलेगा।
धनु;शुभ अंक 7, शुभ रंग मटमैला : सफलता के नशे में अपनों की अनदेखी कर बैठेंगे। दीर्घकालीन योजना की शुरुआत के लिए पर्याप्त धन की व्यवस्था कर लेंगे। विवादास्पद मामलों में समझौता करना लाभदायक रहेगा।
मकर;शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल उच्चस्थ अधिकारियों से मेलजोल तरक्की में सहायक हो सकता है। परिवार के साथ यात्रा का मन बनेगा। मन की बात कह देने से रिश्तों में चल रहा टकराव दूर हो सकता है। साख बढ़ेगी।
कुंभ;शुभ अंक 3, शुभ रंग हरा : समय के साथ काम करने के तरीके व विचारधारा में बड़ा बदलाव आएगा। आयात-निर्यात के कारोबार से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। दूसरों के चक्कर में अपने काम की अनदेखी कर बैठेंगे।
मीन;शुभ अंक 6, शुभ रंग पीला : आगामी योजनाओं को लेकर बैठकों का दौर रहेगा। आपका कठोर व आक्रामक रवैया तरक्की में बाधक बनेगा। जरूरत के वक्त जिनसे सहयोग की उम्मद थी, वे पीछे हट जाएंगे।

