PALI SIROHI ONLINE
मेष;शुभ अंक १, शुभ रंग बादामी: आज का दिन कई चुनौतियां लेकर आएगा। कॅरियर में कामयाबी हासिल करने के लिए दिनरात मेहनत करेंगे। कारोबार के विस्तार की संभावना है। निजी मामले सुलझाने का पूरा प्रयास करेंगे।
वृष;शुभ अंक 2, शुभ रंग नीला: अनिर्णय की स्थिति नुकसानदायक रहेगी। मन की बात मित्रों को कह देने से हलका महसूस करेंगे। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। पारिवारिक जरूरतों के लिए धन की आवश्यकता पड़ सकती है।
मिथुन शुभ अंक 4, शुभ रंग स्लेटी: तय कार्यक्रम में बदलाव से परेशानी संभव है। नए काम की शुरुआत में थोड़ी मुश्किल हो सकती है। अधिकारी आपकी कार्यशैली से नाराज हो सकते हैं। कानूनी मसले सुलझने के आसार हैं।
कर्क;शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी :अधिकारी नई जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। साझेदारी में काम करना लाभदायक रहेगा। नई योजना बनाने से पहले प्राथमिकताओं को निर्धारित करने की कोशिश करेंगे। दुविधा से छुटकारा मिलेगा।
सिंह;शुभ अंक 3, शुभ रंग काला: दौड़धूप करके अटके काम पूरे करवा लेंगे। प्रियजन के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। संतान सुख मिलेगा। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। निजी काम को लेकर यात्रा हो सकती है। धैर्य रखें।
कन्या शुभ अंक 1, शुभ रंग जामुनी : मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। भावनात्मक रिश्तों में नई शुरुआत होगी। धैर्य के साथ काम करें तो सफलता मिल सकती है। नए सौदे हाथ आने से अच्छा लाभ मिल सकता है।
तुला;शुभ अंक 7, शुभ रंग बैंगनी धार्मिक आयोजन प्रसन्नतादायक रहेंगे। कार्यक्षेत्र में नए अवसरों की तलाश बनी रहेगी। कानूनी मसले सुलझने के आसार हैं। तीखी बातों से सहयोगी नाराज हो सकते हैं। आय में वृद्धि संभव है।
वृश्चिक;शुभ अंक 8, शुभ रंग आसमानी : दो विपरीत विचारधारा के बीच तालमेल बैठाना मुश्किल होगा। भावनात्मक संबंधों में निराशा हाथ लगेगी। परिवार में चल रहा टकराव दूर हो सकता है। कानूनी मामले परेशान कर सकते हैं।
धनु;शुभ अंक 3, शुभ रंग हरा: सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी उपस्थिति नया रंग भर देगी। कार्यविस्तार की योजना को गति मिलेगी। विरोधियों को मात देने में कामयाब रहेंगे। छोटी -छोटी कोशिश मुश्किल से उबार सकती है।
मकर;शुभ अंक 5, शुभ रंग पीला : काम के साथ-साथ आप परिवार व मित्रों को भी भरपूर समय देंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता के लिए व्यवस्था में सुधार करना पड़ सकता है। आप अपनों की अनदेखी कर बैठेंगे। विनम्र रहें।
कुंभ;शुभ अंक 4, शुभ रंग हरा : कलात्मक कार्यों से जुड़े लोग सफलता हासिल करेंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यता साबित करने में सफल रहेंगे। जरूरतमंदों की मदद करके खुश होंगे। बिना सोचे-समझे फैसला लेने से बचें।
मीन;शुभ अंक 1, शुभ रंग सफेद : व्यापारिक लेनदेन को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। कार्यक्षेत्र में हिम्मत के साथ चुनौतियों का सामना करेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नया कार्य प्रारंभ करने की योजना बन सकती है।
