PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
वाह रे नगर पालिका प्रशासन वाह रात्रि में हो रहा विकास पर विकास,जहां 10 वर्षों से सड़क नालियों से वंचित वार्डवासी लेकिन सही सलामत सीसी रोड पर किया जा रहा डामरीकरण,क्षतिग्रस्त नालियां एवं सड़क से भूखंड बना तालाब मकानो की नींव हो रही कमजोर जिम्मेदार मौन,पार्षद की शिकायतों की नही हो रही सुनवाई आखिर इतना भेदभाव क्यों
तखतगढ 17 दिसम्बर (खीमाराम मेवाडा) एक तरफ तो प्रदेश की भजन लाल सरकार के कार्यकाल को 2 वर्ष पूर्ण होने पर विकास रथों के माध्यम से गांव गांव ढाणी ढाणी जाकर सरकार की उपलब्धियों एवं विकास कार्यों की जानकारी घर घर तक पहुंचा रही है लेकिन तखतगढ़ के वार्ड नंबर 10 में 10 वर्षों से सड़क नालियों से वार्डवासी वंचित है लेकिन अन्य वार्ड में सही सलामत सीसी रोड पर ही रातों रात डामरीकरण करवाया जा रहा है। वाह रे नगर पालिका प्रशासन वाह रात्रि में हो रहा विकास पर विकास और जहां विकास की जरूरत है वहां क्षतिग्रस्त नालियां एवं सड़क से खाली भूखंड तालाब बनकर मकानो की नींव कमजोर होती जा रही है। लेकिन जिम्मेदार मौन धारण कर बैठे हैं। समय-समय पर पार्षद द्वारा शिकायते करने के उपरांत भी कोई सुनवाई नहीं हो रही आखिर इतना भेदभाव क्यों मोहल्ले वासियों ने बताया कि तखतगढ़ नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 महावीर बस्ती से फालना रोड एनएच हाईवे 325 से संपर्क मेंन रोड स्थित संतोषी नगर के पास विश्वकर्मा कॉलोनी की तरफ का मार्ग करीबन 100 फीट का सीसी रोड एवं नालिया पूरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में होने से कॉलोनी से निकलने वाला
सारा गंदा पानी संतोषी नगर छोगाराम सुथार के पास में खाली भूखंड में भराव होकर तालाब का रूप ले रखा है। जहां पूरा भूखंड कंटीली झाड़ियां में दफन हो चुका है। जिस से छोगाराम सुथार व अन्य के मकानो की नीव कमजोर होती जा रही है। साथ ही पानी भराव से फैले कीचड़ से मच्छरों का भरमार पनप चुका है। जो कभी भी लोग गंभीर बीमारियों की चपेट में आने की संभावना बन चुकी है। इस गंभीर समस्या को लेकर दूसरी बार बोर्ड गठन के 1 वर्ष बाद 12 फरवरी 2022 को बजट बोर्ड की बैठक में वार्ड नंबर 10 की पार्षद लक्ष्मी देवी द्वारा लिखित शिकायत करने के उपरांत भी पालिका प्रशासन लापरवाह बना रहा।
और पिछले वर्ष भी मोहल्ले वासियों द्वारा पार्षद के जरिए फिर लिखित शिकायत की लेकिन मामला अभी भी जस का तस पड़ा रहने से प्रतीत होता है। कि नगर पालिका प्रशासन जानबूझकर ही वार्ड वासियों के साथ भेदभाव अपनाया जा रहा है।साथ ही वर्ष 2021-22 मुख्यमंत्री बजट घोषणा के अंतर्गत फालना रोड एनएच 325 से लेकर गणेश राम मेघवाल के मकान तक मई 2022 में सीसी रोड का निर्माण करवाया गया। जिसमें भी पिछले 3 साल से सीसी रोड के दोनों साइड की पट्टीया और नालिया आज भी आधी अधूरी पड़ी रहने से दोनों साइड बबुल की झाड़ियां पनप रही है। और नालियों का गंदा पानी भी अन्य भूखंडों में भराव होकर गंदगी का आलम बनता जा रहा है।
पिछले वर्ष शिकायत करने पर आनन फानन में एक साइड की नाली निर्माण करवाई लेकिन प्रशासन की बिना देखरेख के अभाव में ठेकेदार द्वारा बिना लेवल देखें घटिया प्रवृत्ति की नाली को पूर्ण कर ईतिश्री कर ली। जहां पर पानी न तो आगे जा रहा ना ही पीछे जा रहा। और अभी भी कई जगह नालिया अधूरी पड़ी है।जिस से आज भी संतोषी नगर तथा विश्वकर्मा कॉलोनी में आम रास्तों की स्थिति बद से बदतर हो गई है। लेकिन प्रशासन द्वारा धरातल पर कोई विकास नहीं कर मात्र कागजो में ही विकास पर विकास का डंका बजाया जा रहा है।
क्योंकि तखतगढ़ नगर पालिका में वर्ष 2015 से लेकर जनवरी 2021 में भी दूसरी बार नगर पालिका में भाजपा बोर्ड का ही दबदबा बना हुआ है। और क्षेत्रीय विधायक भी लगातार दूसरी बार विधायक बन वर्तमान में डबल इंजन की सरकार में कैबिनेट मंत्री होते हुए भी पालिका प्रशासन अपनी मनमर्जी अनुसार ही विकास कार्य किए जा रहे हैं।यह विकास वार्ड 10 के विश्वकर्मा कॉलोनी और संतोषी नगर की तस्वीर बोल रही है। जहा आज भी विकास के नाम पर कच्ची बस्तियों के साथ भेदभावपूर्ण कार्य किए जाने का ही नजारा देखने को मिल रहा है। जबकि शहरी क्षेत्रों में सौंदर्यकरण नवाचार रूप देने के लिए सालाना करोड़ों रुपए का बजट दीया जा रहा उसी सरकारी धन का अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा दुरुपयोग किया जा रहा है।
और अपने चेहतों के वार्ड में ही बिना बोर्ड की स्वीकृत और जनप्रतिनिधियों के बिना जानकारी ही करोड़ों रुपए फिजूल खर्च किए जा रहे हैं। और धरातल पर किसी प्रकार का विकास पर ध्यान नहीं दे रहे। भाजपा बोर्ड के दोनों कार्यकाल में वार्ड नंबर 10 के वार्ड वासी आज भी कई तरह की मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। जो आज भी गंदी टूटी फूटी नालियों से पानी का भराव होने से मच्छरों की भरमार से हर परिवार नारकीय जीवन जीने को मजबूर है। लेकिन अभी भी प्रशासन की जून तक नहीं रेंग रही। मामले को लेकर अधिशासी अधिकारी मगराज चौधरी से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि संतोषी नगर के लिए संभवत टेंडर जारी कर दिए हैं लेकिन आज कनिष्ठ अभियंता जयपुर मीटिंग में होने से कल आने पर पता कर बताएंगे
क्या कहते हैं पार्षदः
संतोषी नगर एवं शक्ति नगर में विकास को लेकर नगर पालिका द्वारा लगातार अनदेखी की जा रही है और जहां विकास की जरूरत है वहां नहीं जहां विकास की जरूरत नहीं है वहां सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। वार्ड नंबर 10 के शक्ति नगर में डामरीकरण का टेंडर हो चुका है और संतोषी नगर के लिए भी टेंडर होने की जानकारी मिली है लेकिन वर्क आर्डर जारी नहीं हुआ है। लोगों को खुश करने के लिए टेंडर तो निकाल देते है लेकिन पैसों के अभाव में वर्क आर्डर जब तक जारी नहीं करेंगे तब तक कार्य भी शुरू नहीं होते और विकास के नाम पर वार्ड वासियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। लक्ष्मीदेवी देवासी- कांग्रेस पार्षद वार्ड नंबर 10 नगर पालिका तखतगढ
क्या कहते हैं कनिष्ठ अभियंता
वार्ड नंबर 10 में संतोषी नगर के पास विश्वकर्मा कॉलोनी संपर्क सड़क निर्माण एवं नालिया निर्माण के लिए टेंडर कर दिए हैं जिसमें रेट अनुमोदन की कार्रवाई जारी है। उसके बाद टेंडर खुलते ही वर्क आर्डर जारी करने पर बहुत ही जल्द कार्य शुरू करवा दिया जाएगाआकाश गोमतीवाल- कनिष्ठ अभियंता, नगर पालिका तखतगढ़


