PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा/ युशूफ मेमन
सिरोही-एरिया डोमिनेशन के सम्बन्ध में जिला पुलिस का विशेष अभियान। जिला पुलिस की कुल 45 टीमों द्वारा दी गई दबिश । कुल 224 स्थानों पर दी गई दबिश। कुल 73 अपराधियों को किया गिरफ्तार।महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज जोधपुर के निर्देशानुसार वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी एवं एरिया डोमिनेशन के सम्बन्ध में दिनांक 16.12.2025 को विशेष अभियान चलाया गया।जिला पुलिस द्वारा डॉ. प्यारे लाल शिवरान, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन में किशोर सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही के निकटतम सुपरविजन में समस्त वृताधिकारी व थानाधिकारियों के नेतृत्व में 45 पुलिस टीमों द्वारा कुल 224 स्थानों पर दबिश दी जाकर कुल 73 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
कार्यवाही विवरण निम्नानुसार है:-
1. आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी एक्ट, हत्या/हत्या का प्रयास, लूट, डकैती आदि जघन्य अपराधों में वांछित कुल 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
2. स्थाई वारन्टी/उद्घोषित अपराधी/299 द.प्र.सं./335 BNSS/ गिरफ्तारी वारंटी में वांछित कुल 15 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
3. सामान्य प्रकरणों में कुल 26 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
4. 170 बीएनएसएस (151 सीआरपीसी) में कुल 26 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।





