PALI SIROHI ONLINE
आरोग्य शिविर में 2657 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर इलाज दिया गया
नगराज वैष्णव
रानी,15 दिसंबर 2025/ जनस्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने तथा राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ब्लॉक मे आरोग्य शिविरों का आयोजन किया गया। आरोग्य शिविर में सीएचसी, पीएचसी, यूपीएचसी एवं उपस्वास्थ्य केन्द्रों पर आयोजित किए गए।
ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ ओजस रावल ने बताया कि 15 दिसंबर को ब्लॉक में आयोजित होने वाले आरोग्य शिविरों की मे 2657 लोगो के स्वास्थ्य की जांच की गई।| एनसीडी 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों को स्क्रीनिंग व काउंसलिंग के लिए मोबिलाइज किया गया। आज ब्लॉक के सभी संस्थानों पर शिविर में हाइपरटेंशन के 1231 , ब्लड शुगर के 1297 लोगों की जांच की गई| 1115 गर्भवती महिलाओं की जांच कर उनका इलाज किया गया। वहीं खून की कमी के लिए महिलाओं की अलग से स्कैनिंग कर इलाज किया गया | इससे पूर्व आरोग्य शिविर का विधिवत पूर्वक शुभारंभ नगरपालिका उपाध्यक्ष डालचंद चौहान , रानीशहर मंडल भाजपा अध्यक्ष हरीश गहलोत,
पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश जैन, जयंतीलाल वैष्णव बिजोवा मण्डल अध्यक्ष उत्तम सिंह राजपुरोहित
सहित विभिन्न कार्यकर्ताओं ने
भाग लिया। आरोग्य शिविर में
भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा मरीजों को
फलों का वितरण किया गया
