PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
पटना-बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। वो सोमवार को दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पहुंचे। जहां अमित शाह और जेपी नड्डा नितिन नबीन के स्वागत के लिए बीजेपी मुख्यालय में पहले से मौजूद थे।
फूल माला से नितिन नबीन का भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के नारे लगाए।
इसके बाद भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने पार्टी मुख्यालय में पदभार संभाला। भाजपा नेताओं ने उन्हें बधाई दी।

