PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही के रोहिड़ा थाना क्षेत्र में साईं धाम के पास एक कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरूपगंज अस्पताल की मॉच्र्युरी में रखवाया।
यह हादसा शनिवार देर शाम को साईं धाम कॉलोनी के पास हुआ। बाइक पर सवार हीरा वाला निवासी नरेगा राम देवासी गंभीर रूप से घायल हो गया था।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घायल नरेगा राम को निजी वाहन से प्राथमिक उपचार के लिए सरूपगंज अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही रोहिड़ा थाने के एएसआई छैल सिंह देवड़ा सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को सरूपगंज अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया और मृतक की पहचान कर उनके परिजनों को सूचित किया।
रविवार सुबह परिजनों के आने पर उनकी रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। रोहिड़ा पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
