PALI SIROHI ONLINE
पिन्टू अग्रवाल चामुंडेरी
बाली थाना क्षेत्र के लुणावा गांव में पुरानी रंजिश के चलते हुए हमले में गिलोल से एक व्यक्ति की आंख फोड़ दी गई। इस घटना में कुल 5-6 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घायल सोनाराम की भाभी मसरू पत्नी भैराराम ने पुलिस को दी अपनी रिपोर्ट में बताया कि वह और उसके परिवारजन जेठ के घर बैठे थे। इसी दौरान नाथूराम, केसाराम, पथा पुत्र वीराराम और उनके परिवारजन, इसाराम पुत्र नाथाराम, राहुल, चेतन, नारायण सहित 12-13 लोग लाठी और गिलोल लेकर वहां पहुंचे। उन्होंने पुरानी रंजिश के चलते हमला कर दिया।
हमले में सोनाराम पुत्र खेताराम की गिलोल से आंख फोड़ दी गई। उन्हें गंभीर हालत में अहमदाबाद रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना में 4-5 अन्य लोग भी घायल हुए, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। हमलावर कालबेलिया समुदाय के बताए जा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलने पर एएसआई श्याम सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। एएसआई श्याम सिंह ने बताया कि हमले के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

