PALI SIROHI ONLINE
तिथि संवत् : पौष, कृष्ण पक्ष दशमी, रविवार सायं 06:50 तक रहेगी। विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, मुस्लिम माह जमादि उलसानी तारीख 22, सूर्य दक्षिणायन, हेमंत ऋतु, 14 दिसंबर।
सूर्योदय कालीन नक्षत्र हस्त नक्षत्र प्रातः 08:18 तक, इसके बाद चित्रा नक्षत्र रहेगा। सौभाग्य योग प्रातः 11:45 तक, इसके बाद शोभन योग रहेगा। विष्टि करण सायं 06:50 तक, इसके बाद बव करण रहेगा।
ग्रह विचार (प्रातः 05:30): सूर्य-वृश्चिक, चंद्र-कन्या,मंगल-धनु, बुध-वृश्चिक, गुरु-मिथुन, शुक्र-वृश्चिक, शनि-मीन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है।
दिशाशूल : पश्चिम दिशा यदि जरूरी हो तो छुआरा खाकर यात्रा कर सकते हैं।
राहुकाल : सायं 04:30 से 06:00 तक रहेगा।
शुभाशुभ ज्ञानम् : भद्रा सायं 06:50 तक, श्री पार्श्वनाथ जयंती जैन, सर्वार्थसिद्धि योग सूर्योदय से प्रातः 08:18 तक ।
चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 08:29 से 09:46 तक चर का, प्रातः 09:46 से दोपहर 12:21 तक लाभ व अमृत का, दोपहर 01:39 से 02:56 तक शुभ का चौघड़िया रहेगा।
आज विशेष : आज रविवार को प्रातः स्नानादि के बाद जलपूर्ण कलश में लाल पुष्प, लाल चंदन डालकर सूर्य भगवान को चढ़ाएं। इसके प्रभाव से ऐश्वर्य एवं आत्मबल बढ़ता है। आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें और दिन में एक बार बिना नमक का भोजन करें तो सूर्य जनित दोष दूर होते हैं। आज सौभाग्य योग में गन्ने का दान करना शुभ फलदायी होता है।
