PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा तखतगढ़ /पिंटु अग्रवाल चामुंडेरी
बाली। दिल्ली में आयोजित होने वाली कांग्रेस की विशाल रैली में भाग लेने के लिए बाली उपखंड से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक बड़ा जत्था नाना से रवाना हुआ। पाली जिला कॉंग्रेस अध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बसों और निजी वाहनों के माध्यम से दिल्ली के लिए निकले हैं।
कार्यकर्ताओं में रैली को लेकर भारी उत्साह देखा गया। इसी क्रम में नाना ग्राम से कार्यकर्ताओं की बस को विशेष रूप से रवाना किया गया। बस को हरी झंडी नाड़िया सरपंच प्रतिनिधि मदन गरासिया और जिला सचिव सुरेश कुमावत नाना ने दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर याकूब मोयला,कुलदीप मेघवाल, बाबू भाई माली और भरत गरासिया सहित कई अन्य स्थानीय कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने नारेबाजी करते हुए जोश के साथ दिल्ली के लिए प्रस्थान किया।
ब्लॉक अध्यक्ष यशपाल सिंह राजपुरोहित ने बताया कि क्षेत्र से भारी संख्या में कार्यकर्ता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर दिल्ली पहुंच रहे हैं।
महारैली में पाली जिले से सैकड़ों कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष निम्बाडा के नेतृत्व हुए रवाना। पाली 13 दिसम्बर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे व नेता विपक्ष राहूल गांधी के निर्देशानुसार एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के आह्वान पर 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली “वोट चोर गद्दी छोड़” और sir को लेकर कांग्रेसजनो मे भारी उत्साह है।
यह जानकारी देते हुए जिला प्रवक्ता रफीक चौहान ने बताया कि जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाडा ने कहा कि महारैली में सच की सुनवाई होगी और BJP_ECI की चोरी का हिसाब होगा। भाजपा सरकार के पतन की महारैली मे सैकड़ों कांग्रेस जन कूच कर रहे हैं। वोट चोरी लोकतंत्र पर सीधा हमला है जो BJP और चुनाव आयोग की मिलीभगत से हो रहा है। लोकतंत्र को बचाना है तो इस वोट लूट के खिलाफ हर भारतीय को खड़ा होना होगा।
लुटे गए जनादेश का हिसाब अब देश की जनता मांगेगी। महारैली मे आज 13 दिसम्बर शाम को पाली जिले के पाली, रोहट, पाली देहात, सुमेरपुर, देसूरी, रानी, मारवाड़ जंक्शन, बाली, सोजत सहित हर ब्लॉक से पीसीसी पदाधिकारी, पुर्व सांसद, लोकसभा प्रत्याशी, विधायक, विधानसभा प्रत्याशी, पुर्व जिला प्रमुख/ प्रत्याशी, प्रधान/ प्रत्याशी, पुर्व सभापति/ प्रत्याशी, ब्लॉक अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, पुर्व ब्लॉक अध्यक्ष, अग्रिम संगठनों अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, पार्षदगण, समस्त कार्यकर्ता, पदाधिकारी बसों और निजी वाहनों द्वारा सैकड़ो की तादाद में कांग्रेसजन जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाडा के नेतृत्व में महारैली में भाग लेने वोट चोर गद्दी छोड़ एवं कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे के साथ महासंकल्प रैली को सफल बनाने हेतु दिल्ली रवाना हुए।


