PALI SIROHI ONLINE
कालन्द्री विद्यालय में आयोजित वोकेशनल कार्यशाला। रा. ऊ मा वि कालंद्री में आज बैंकिंग फाइनेंस एवं इंश्योरेंस सर्विस के व्यावसायिक कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के बैंक प्रबंधक आदित्य अरोड़ा ने बैंक खाते के प्रकार ,ब्याज दर, होम ऋण, पर्सनल ऋण, साधारण ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज, वित्तीय जोखिम सुरक्षा, इंश्योरेंस सेवा के बारे मे विद्यार्थियों को संपूर्ण जानकारी प्रदान की।इस अवसर पर संस्था प्रधान अमृत लाल माली ने बैंक मैनेजर का माला पहना कर स्वागत किया और विद्यार्थियों को जानकारी देने के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान उप प्रधानाचार्य दुर्गा राम मकवाना, व्याख्याता और कौशल मित्र जितेंद्र खंडेलवाल,सनत आढा उपस्थित रहे।


