PALI SIROHI ONLINE
जालोर-जालोर जिला मुख्यालय पर जिला परिषद के डीआरडीए में स्थित लोकपाल कार्यालय में शुक्रवार को नवनियुक्त लोकपाल नैनसिंह राजपुरोहित ने पदभार ग्रहण किया।
एडवोकेट अश्विन राज पुरोहित ने बताया- राजस्थान सरकार व ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने 8 दिसंबर को लोकपाल नियुक्ति के आदेश दिए थे। जालोर से नैनसिंह राजपुरोहित को लोकपाल नियुक्त किया गया। बालाजी महाराज की पूजा अर्चना के बाद द्वीप प्रज्जवलित कर वैदिक मन्त्रोच्चार के साथ लोकपाल ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया।
इस दौरान कई अधिवक्ताओं और कर्मचारियों ने पहुंचकर नैनसिंह राजपुरोहित का मुंह मीठा कराया और शुभकामनाएं दीं।
इस बार पूर्व बार उपाध्यक्ष अश्विन राजपुरोहित, वरिष्ठ अधिवक्ता चुन्नीलाल राजपुरोहित, विशिष्ट लोक अभियोजक रणजीत सिंह साकरना, चेनाराम चौधरी, गोपाल जोशी, तरुण सोलंकी, पारसमल गार्गी, इंद्रजीत परमार, शकील मेहर, भंवर मेघवाल, कमल राजा, चीफ डिफेंस कौंसिल अजहर खोखर, केशर सिंह, रणजीत सिंह, गणपत सिंह नोरवा, विक्रमसिंह गोविन्दला, मनोहरसिंह, प्रवीण राजपुरोहित, हुकमीचंद पारख, नवीन गेहलोत, नरेन्द्र सिंह देता व फारुख कुरैशी समेत कई लोग मौजूद रहे।
