PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
सिरोही-10 साल से फरार स्थाई वारण्टी को किया गिरफ्तार। डॉ. प्यारे लाल शिवरान, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व पुष्पेन्द्र वर्मा वृताधिकारी वृत शिवगंज के निकट सुपरविजन में थाना स्तर पर कैलाशदान नि.पु. थानाधिकारी थाना पालडी एम के नेतृत्व में टीम का गठन कर 10 साल से फरार स्थाई वारण्टी डुंगाराम पुत्र भुराराम जाति मेघवाल उम्र 44 साल पेशा मजदूरी निवासी मेघवालों का वास भारूंदा पुलिस थाना सुमेरपुर जिला पाली को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार स्थाई वारण्टीः डुंगाराम पुत्र भुराराम जाति मेघवाल उम्र 44 साल पेशा मजदूरी निवासी मेघवालो का वास भारूंदा पुलिस थाना सुमेरपुर जिला पाली।
पुलिस टीमः-
1- कैलाशदान निपु थानाधिकारी पुलिस थाना पालडी एम।
2- दौलतसिंह कानि. 98 थाना पालडी एम।
3- अनिल कुमार कानि. 808 थाना पालडी एम।

