PALI SIROHI ONLINE
पाली की हेमलता रौतवार को पीएचडी की उपाधि
पाली। जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर के राजनीति विज्ञान विभाग की शोधार्थी हेमलता रौतवार को पीएचड़ी की उपाधि प्रदान की गई।
उन्होंने राजकीय बांगड़ महाविद्यालय पाली के एसोसिएट प्रोफेसर अनुपम चतुर्वेदी के निर्देशन में डॉ राम मनोहर लोहिया के राजनीतिक एवं सामाजिक विचारों की वर्तमान भारत में प्रासंगिकताः एक विश्लेषणात्मक अध्ययन, विषय पर अपना शोध कार्य पूर्ण किया।
वे वर्तमान में राउमावि रोहट में व्याख्याता पद पर कार्यरत है। रौतवार को पीएचडी की उपाधि प्राप्त होने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने शुभकामनाएं दी।


