PALI SIROHI ONLINE
मैष;-शुभ अंक 1, शुभ रंग आसमानी : परिचितों के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। तय कार्यक्रमों में बदलाव से परेशानी हो सकती है। कारोबार के विस्तार पर खर्च की संभावना है। लेनदेन के मामले उलझने से चिंता होगी।
वृष शुभ अंक 6, शुभ रंग जामुनी राजकीय अड़चनें परेशान कर सकती हैं। भावुकता में लिए फैसले बदलने पड़ सकते हैं। आवागमन में सावधानी बरतें। मित्रों के सुझाव आपकी कार्यशैली में बड़ा बदलाव लाएंगे। धैर्य रखें।
मिथुन शुभ अंक 2, शुभ रंग गुलाबी: पारिवारिक सुख- सुविधा पर खर्च संभव है। अधिकारियों के दबाव के चलते दौड़धूप करनी पड़ेगी। पुराने झगड़े तनाव का कारण बन सकते हैं। राजकीय मामले सुलझने से राहत मिलेगी।
कर्क;-शुभ अंक 3, शुभ रंग मटमैला : दूसरों के चक्कर में खुद का नुकसान कर लेंगे। सामूहिक कायों में तालमेल नहीं होने से निराशा होगी। पुराने मामले उजागर होने से अपमानित होना पड़ सकता है। विवादास्पद मसले पक्ष में सुलझेंगे।
सिंह;-शुभ अंक 7, शुभ रंग हरा बिखरे कामों को सुलझाना मुश्किल रहेगा। भय की स्थिति से छुटकारा मिलेगा। निजी संपर्क भाग्योदय में सहायक रहेंगे। धार्मिक यात्रा हो सकती है। मधुर व्यवहार से सबका दिल जीत लेंगे।
कन्या;-शुभ अंक 4, शुभ रंग स्लेटी: अटके काम में गति आएगी। विद्यार्थी प्रतिकूल परिणाम से खिन्नता महसूस करेंगे। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ सकता है। बुजुर्गों के मार्गदर्शन से अच्छा लाभ मिल सकता है।
धनु;/शुभ अंक 4, शुभ रंग पीला दौड़धूप का स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। व्यापारिक समझौते हाथ से निकलने से नुकसान संभव है। युवाओं को योग्यता के अनुसार काम मिलने के आसार हैं। विदेश यात्रा की रूपरेखा बनेगी।
तुला;-शुभ अंक 9, शुभ रंग जामुनी अपना नजरिया बदल कर भारी लाभ कमा सकते हैं। तीखी बातों से सहयोगी नाराज होंगे। तय समय सीमा में काम करने का दबाव बनेगा। दूसरों की बातों में आकर समझौता करना पड़ सकता है।
वृश्चिक;-शुभ अंक 5, शुभ रंग बादामी: दुविधा से छुटकारा मिल सकता है। पारिवारिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। भाग्योदय के अवसर हाथ आ सकते हैं। कारोबारी यात्रा लाभदायी रहेगी। राज्य पक्ष से लाभ संभव है।
मकर;-शुभ अंक 6, शुभ रंग नारंगी : सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी बढ़ सकती है। रुकी हुई योजनाओं को शुरू करना मुश्किल हो सकता है। विद्यार्थी अध्ययन में सफलता मिलने से उत्साहित रहेंगे। कारोबारी लाभ के आसार हैं।
कुंभ-शुभ अंक 1 शुभ रंग सफेद : भूमि- भवन के क्रय-विक्रय संबंधी विवाद बढ़ सकता है। नई योजनाओं की में बाधा आ सकती है। मित्रों के साथ मौज-मस्ती में समय बीतेगा। जोखिम के कामों में रुचि बढ़ेगी। विनम्र रहें।
मीन;-शुभ अंक 8, शुभ रंग लाल : प्रॉपर्टी संबंधी विवाद का समाधान पक्ष में हो सकता है। नए संपर्क भाग्योदय में सहायक रहेंगे। मित्रों के सहयोग से अच्छा लाभ मिलेगा। व्यापारिक सौदे हाथ से निकलने का मलाल रहेगा।
