• April 12, 2026

सिरोही-शातिर मोटरसाईकिल चोर बाइक सहित गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के आदेशानुसार अवैध सम्पति सम्बन्धित अपराधों की रोकथाम व वाछिंत अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व भवरलाल चौधरी वृताधिकारी वृत पिण्डवाडा के निकट सुपरविजन में अमराराम खौखर नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना रोहिडा मय जाब्ता द्वारा दिनांक 12.04.2026 को दौराने गश्त पूर्व के चालानशुदा अपराधियों की चैकिंग भूला की तरफ कर रहे थे तो भीमाराम पुत्र मोवाराम जाति गमेती भील उम्र 20 साल निवासी जाडा निबडा भूला थाना रोहीडा जिला सिरोही सामने से बाईक लेकर आता हुआ मिला जिसको रूकवाकर पूछताछ की गई तथा एमसी के कागजात मांगे गये तो सन्तोषप्रद जवाब नहीं दे पाया जिस पर मोटरसाईकिल नम्बर से जानकारी प्राप्त की गई तो मोटरसाईकिल चुलाव गणगौर मेला माण्डवा जिला उदयपुर से चोरी होना ज्ञात हुआ। और पूछताछ करने पर निम्नलिखित घटनाएँ कारित करने में वाछित है:-
01. प्रकरण सख्या 0836/2025 पुलिस थाना पालनपुर वेस्ट जिला बनासकाठा गुजरात से एक मोटरसाईकिल चोरी की घटना में वांछित।
02. प्रकरण सख्या 221/2026 पुलिस थाना पालनपुर वेस्ट जिला बनासकाठा गुजरात में एक मोटरसाईकिल चोरी की घटना में वांछित।
03. चुलाव गणगौर मेला हल्का थाना माण्डवा जिला उदयपुर से एक अपाच्ची मोटरसाईकिल चोरी की घटना मे वाछिंत।

गिरफ्तार अभियुक्तः भीमाराम पुत्र मोवाराम जाति गमेती भील उम्र 20 साल निवासी जाडा निबडा भूला थाना रोहीडा जिला सिरोही।

गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक रेकर्ड:-
01. सीआर नम्बर 83/2024 धारा 303/2 बीएनएस पुलिस थाना कैलाशनगर
02. सीआर नम्बर 225/2024 धारा 303/2 बीएनएस पुलिस थाना कोतवाली सिरोही।
03. सीआर नम्बर 227/2024 धारा 303/2 बीएनएस पुलिस थाना कोतवाली सिरोही।

पुलिस टीमः-
1. अमराराम खौखर नि. पु. थानाधिकारी पुलिस थाना रोहिडा।
2. नानालाल कानि नम्बर 452 पुलिस थाना रोहिडा।
3. पुष्पेन्द्र सिंह कानि नम्बर 459 पुलिस थाना रोहिडा।
4. राजेश कुमार कानि नम्बर 106 पुलिस थाना रोहिडा।
5. मीरा कुमारी नम्बर 1104 पुलिस थाना रोहिडा।

About The Author

You cannot copy content of this page