PALI SIROHI ONLINE
मेष;-शुभ अंक 3, शुभ रंग आसमानी : मुश्किल में बड़ों का साथ राहत दिला सकता है। अपनों की मदद करने से खुशी मिलेगी। मजबूती से अपनी बात रखें, सबका सहयोग मिलेगा। साझेदारी टूटने से नुकसान हो सकता है।
कर्क;-शुभ अंक 5, शुभ रंग फिरोजी : थोड़े से प्रयास से बड़ी सफलता के आसार हैं। कानूनी मामले अदालत के बाहर निपटाना लाभदायी रहेगा। जोखिम के काम में रुचि बढ़ेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। यात्रा का योग है।
तुला;-शुभ अंक 4 शुभ रंग सफेद : कॅरियर में बदलाव का मन बनेगा। न बनेगा। सामूहिक कार्यों में सबके सहयोग से फैसला लेना लाभदायी रहेगा। परिणय चर्चाओं में सफलता संभव है। नए सौदे हाथ आ सकते हैं। साख बढ़ेगी।
मकर;-शुभ अंक 8, शुभ रंग स्लेटी : सपने साक्कार करने का समय है। अधिकारियों से मेलजोल का लाभ मिलेगा। सही वक्त पर निर्णय लें, सफलता मिलेगी। राजकीय कार्यों से यात्रा हो सकती है। बिखरे काम समेटने में सफल रहेंगे।
वृष:-शुभ अंक 1, शुभ रंग गुलाबी: निजी काम को वरीयता दें, बाद में सुविधा नहीं मिलेगी। नए सौदे मिलने से व्यापारिक सफलता की राह आसान होगी। नए संपकों का लाभ मिल सकता है। कॅरियर में बेहतर विकल्प की तलाश रहेगी।
सिंह;-शुभ अंक 2, शुभ रंग हरा: व्यापारिक सौदे हाथ आ सकते हैं। कार्यविस्तार की योजना को गति मिलेगी। अनावश्यक विवाद के चलते मन अशांत रहेगा। नए लोगों के साथ काम करने में मुश्किल हो सकती है। आवागमन में सतर्क रहें।
वृश्चिक;-शुभ अंक 6, शुभ रंग पीला मन की उलझन मित्रों के सहयोग से दूर होगी। थोड़ा सा वक्त परिवार के साथ बिताने से सुकून मिलेगा। संतान के भाग्योदय से खुशी मिलेगी। आकस्मिक लाभ मिलने की संभावना है।
कुंभ;-शुभ अंक 5, शुभ रंग बादामी: अनुभव की कमी से काम में अपेक्षित सुधार होना मुश्किल है। कुछ लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में उत्साह के साथ शामिल होंगे। मान-सम्मान बना रहेगा।
मिथुन;-शुभ अंक 7 शुभ रंग नारंगी कार्यस्थल की व्यवस्था में सुधार संभव है। जानबूझकर गलत जगह पैसा अटका बैठेंगे। व्यापारिक साझेदारी लाभदायी रहेगी। भाग्य भरोसे रहे तो अच्छे अवसर हाथ से निकल सकते हैं। धैर्य रखें।
कन्या;-शुभ अंक 9, शुभ रंग नीला अपने आसपास के माहौल में तनाव महसूस करेंगे। सहकर्मी आपकी सरलता का फायदा उठा सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। मांगलिक खर्च की रूपरेखा बनेगी। शांत रहें।
धनु;-शुभ अंक 3, शुभ रंग काला भौतिक -सुख सुविधा पर खर्च संभव है। कार्यस्थल पर अधीनस्थों के के कारण परेशानी हो परेशानी हो सकती है। सही वक्त पर फैसला लें, लें, राह आसान होगी। अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है।
मीन;-शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल : काम को समय पर करें, अन्यथा काम का बोझ बढ़ सकता है। समय पर धन मिलने से अटका काम बन सकता है। परिवार का असहयोग आपकी राह रोक सकता है राजकीय मामले सुलझेगे
