PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली जिले के NSUI जिलाध्यक्ष विजय जोशी को निलंबित करने की कार्रवाई की गई है। बता दें कि उसके खिलाफ 24 साल की सरकारी कर्मचारी युवती ने रेप करने और 30 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाते हुए औद्योगिक थाने में मामला दर्ज करवाया था।
इसको लेकर NSUI प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ ने शनिवार को एक लेटर जारी किया। जिसमें लिखा कि एनएसयूआई जिलाध्यक्ष जोशी के खिलाफ गंभीर प्रवृत्ति का मामला दर्ज हुआ है। इसको लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया था लेकिन तय अवधि में स्पष्टीकरण नहीं मिला। इसलिए जब तक वे इस मामले में अपना स्पष्टीकरण नहीं देंगे तब तक निलंबित रहेंगे।
नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किया रेप
बता दें कि पाली शहर के औद्योगिक थाने में युवती ने विजय के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आरोप लगाया था कि नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उससे रेप किया। फिर शादी करने का विश्वास जताया। इसलिए उसने थाने में रिपोर्ट नहीं दी।
लेकिन आरोपी सिर्फ उसे शादी का झांसा दे रहा और 30 लाख रुपए भी ले लिए। बाद में किसी अन्य लड़की के साथ देखा तो झगड़ा हुआ। इस पर विजय ने उससे शादी नहीं करने और रुपए नहीं लौटाने की बात कही और किसी को कुछ बताने पर बदनाम करने की धमकी दी।
इस पर उसने विजय के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। बता दें कि विजय ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है और पुलिस और न्याय प्रणाली में विश्वास जताया है।


