PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही जिले में “भारत-रत्न” नेताजी सुभाषचन्द्र बोस सेवा समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इस नई कार्यकारिणी में रमेश रावल को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
समिति के जिला संरक्षक बद्री प्रसाद ओझा बनाए गए हैं। भरत पुरोहित को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, असलम भाई रंगरेज को जिला उपाध्यक्ष, उम्मेदसिंह राठौड़ को जिला महामंत्री और पाताराम मेघवाल को जिला संयुक्त महामंत्री का पदभार सौंपा गया है।
संदीप अग्रवाल को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। लालाराम खारवाल जिला संगठन मंत्री, फुलाराम हिरागर जिला प्रचार मंत्री, खेताराम डांगी जिला खेल मंत्री और लेहरीयाराम सरगरा जिला सांस्कृतिक व शिक्षा मंत्री बनाए गए हैं। कमल सगरवंशी को विधि सलाहकार नियुक्त किया गया है।
कार्यकारिणी सदस्यों में प्रमोद रावल, धीरेन्द्र सिंह चौहान, देवाराम रावल और आसु कलबी शामिल हैं।
समिति ने बताया कि यह नवगठित कार्यकारिणी संविधान और समिति के उद्देश्यों के अनुरूप राष्ट्रहित में देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कार्य करेगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से जारी किए गए हैं।
