PALI SIROHI ONLINE
पाली-एससी-एसटी वंचित वर्ग आरक्षण उप वर्गीकरण संघर्ष समिति राजस्थान के बैनर तले पाली शहर के साइंस पार्क में शुक्रवार को बड़ी संख्या में एससी-एसटी वर्ग से जुड़े लोग एकत्रित हुए। नेताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
उसके बाद सभी रैली के रूप में रवाना हुए। पूरे रास्ते जय भीम जय भीम के नारे लगाते हुए सभी सूरजपोल, अहिंसा सर्किल होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने जमकर नारेबाजी की।
उसके बाद जिला कलेक्टर एलएन मंत्री को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय से एक अगस्त 2024 के निर्णय अनुसार अनुसूचित जातियों के उप वर्गीकरण के न्यायालय के निर्णय अनुसार नॉन क्रिमीलेयर जातियों का वर्गीकरण कर उन्हें तत्काल आरक्षण का लाभदिलाने की बात कही। इस दौरान बड़ी संख्या में एससी-एसटी वर्ग से जुड़े लोग मौजूद रहे।
