सुमेरपुर रेल विकास सेवा संस्थान के प्रयासों से आखिर जवाई बांध स्टेशन का नाम परिवर्तन हुआ
PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
सुमेरपुर रेल विकास सेवा संस्थान के पिछले सात वर्षो के प्रयासों से आखिर जवाई बांध स्टेशन का नाम परिवर्तन कर सुमेरपुर जवाई बांध हो सका, संस्थान के सचिव भवर देवड़ा अनुसार स्टेशन के नाम परिवर्तन क़ो लेकर पूर्व मे महप्रबंधक टीपी सिंह जवाई बांध निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया था जवाई बांध एक टापू होने के कारण हम इस स्टेशन क़ो पर्याप्त सुविधा उपलब्ध कराने मे असमर्थ है
उसके बाद संस्था के तत्कालीन चीफ सेकेट्री स्व. केसाराम मेडतिया सहित संस्था के पदाधिकारी स्टेशन से मायूस होकर लोटे थे उसके पश्चात संस्था द्वारा जनप्रतिनिधियो से पाली सांसद पीपी चौधरी एवं स्थानीय विधायक से नाम परिवर्तन क़ो लेकर ज्ञापन दिए, पाली सांसद क़ो नाम परिवर्तन के लिए संस्था प्रतिनिधि मंडल कई बार दिल्ली एवं जयपुर कार्यालय जाकर इस संदर्भ वार्तालाप भी किया संस्था द्वारा जनप्रतिनिधियो क़ो नाम परिवर्तन से होने वाले लाभ के बारे मे चर्चा भी क़ी, स्थानीय विधायक द्वारा महत्वपूर्ण पत्रांवली के आधार से नाम करण के लिए पुर जोर कोशिश कि कई प्रक्रियाओ के बावजूद कितनी समस्याओ एवं प्रशासनिक नियमों के आधार पर डेटा तैयार किया गया सुमेरपुर शहर वासियो से एवं सुमेरपुर के सेकड़ो संगठनों से नामकरण के लिए सुमेरपुर विधायक से पत्राचार किया गया वर्तमान मे डबल ईंजन क़ी सरकार होने एवं सुमेरपुर विधायक एवं केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के प्रयासों से राजस्थान ग्रुह विभाग के साथ पाली सांसद द्वारा रेल मंत्री से नाम परिवर्तन कि मांग करने पर रेल मंत्रालय द्वारा आखिर मंजूरी फ़रवरी 2026 प्रदान कि गईं उसके पश्चात अजमेर मंडल द्वारा नाम परिवर्तन के लिए आदेश जारी कर सुमेरपुर
-जवाई बांध स्टेशन नाम करण किया, स्टेशन के नाम परिवर्तन से सुमेरपुर शहर वासियो के साथ पुरे विधानसभा क्षेत्र के लोगों मे खुशी का माहौल है शहर वासियो मे जनप्रतिनिधियो का आभार प्रकट किया
सुमेरपुर रेल विकास सेवा संस्थान (रजि.)
इसमें वर्तमान अध्यक्ष पोपट लाल जैन, सचिव भवर देवड़ा,कोषाध्यक्ष राजेश जोशी,पूर्व अध्यक्ष सत्यप्रकाश गुप्ता, गोविन्द राठौड़, अनील शाह, रमेश राखेंचा प्रकाश शाह मेवाड़ा,जोधराज देवड़ा, अशोक गेहलोत, गिरीश शर्मा, नटवर रामीणा, इंदर राव, प्रकाश कुमावत, नेनमल सोनी, लालचंद अग्रवाल, नरेश भाटी, आदि कई कार्यकर्त्ताओ के साथ सम्पूर्ण कार्यकर्ताओ का महत्वपूर्ण प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रुप से सहयोग रहा

