पिकअप पलटी, 8 घायलः पालडी एम- पोसालिया के पास हुआ हादशा, गौतम ऋषि मेले में व्यापार करने के लिए आए, दो की हालत गंभीर
PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में रविवार सुबह करीब 4 बजे तरबूज से भरी पिकअप टायर फटने से सिरोही जिले के पालड़ी एम और पोसालिया के बीच पलट गई। हादसे में 8 लोग घायल हुए, जो राजसमंद से सिरोही के गौतम ऋषि मेले जा रहे थे। राहगीरों की सूचना पर घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया, पाली से दो गंभीर घालयों को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया।राहगीरों ने पहुंचाई मदद, एंबुलेंस से हॉस्पिटल भेजा
हादसे के बाद घायलों की चीख पुकार सुनकर गुजर रहे वाहन चालक मौके पर रुके और एंबुलेंस को सूचना दी।
सभी घायलों को पहले पालड़ी एम से पाली के बांगड़ हॉस्पिटल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घायल सभी लोग उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। जो वर्तमान में राजसमंद में रह रहे थे। वे तरबूज बेचने के लिए राजसमंद से शनिवार रात करीब 9 बजे रवाना होकर सिरोही जिले में लगने वाले गौतम ऋषि मेले जा रहे थे।इन लोगों को आई चोटें
हादसे में यूपी के फिरोजाबाद निवासी 28 साल के प्रकाश, 30 साल के सतराम, 32 साल के बुंदु पुत्र मुन्नालाल, 35 साल के सुनील, एमपी निवासी 22 साल के वीरेंद्र पुत्र गजसिंह, यूपी निवासी 48 साल के बलवीर, राजसमंद निवासी 65 साल के मनोज पुत्र सीताराम और एपी निवासी 32 साल के छोटू पुत्र देशराज घायल हुए हैं।
दो घायलों की हालत गंभीर
घायलों में प्रकाश और सतराम की हालत गंभीर बताई गई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में जारी है।

