PALI SIROHI ONLINE
जालोर-जालोर जिला कांग्रेस कमेटी की नई अध्यक्ष रमिला मेघवाल ने बुधवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। यह कार्यक्रम कांग्रेस नेता वैभव गहलोत की मौजूदगी में हुआ।
जालोर के संजय नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय (राजीव गांधी भवन) में, पूर्व जिला अध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल ने नई अध्यक्ष रमिला मेघवाल को रजिस्टर और कार्यालय की चाबी सौंपकर उन्हें जिम्मेदारी दी।
इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए वैभव गहलोत ने कहा कि रमिला मेघवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कमेटी नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगी। उन्होंने यह भी कहा कि जालोर का शानदार कांग्रेस कार्यालय पूर्व कांग्रेस नेता पुखराज पाराशर के नेतृत्व में बनाया गया था, जिसके साथ जालोर कांग्रेस हमेशा मजबूती से खड़ी रही है।
रमिला मेघवाल ने कहां कि में हमेशा कार्यकर्ता के साथ रहूंगी। इसके अलावा बैठक में आगामी 14 दिसम्बर को नई दिल्ली में होने वाली “वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली में जिले से ज्यादा से ज्यादा लोगों के भाग लेने के लिए रुपरेखा बनाई और सभा में इसका आव्हान किया।
इसके अलावा सभा को कांग्रेस नेता व पूर्व जन अभियान निराकरण समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर, आहोर विधानसभा प्रत्याशी सरोज चौधरी, सवाराम चौधरी व लक्ष्मण सिंह सांखला ने भी संबोधित किया।
इस दौरान सुमित्रा गर्ग, भैरूपाल सिंह, नैन सिंह राजपुरोहित योगेन्द्र सिंह कुम्पावत, रमेश सोलंकी, जुल्फी अलीकार भुट्टों, पुनम सांखला, विनय व्यास समेत कई कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बाली भाजपा नेता पादरला पूर्व सरपंच ओमपालसिंह चौहान का निधन,विधायक ने जताया शोक, क्षेत्र में फैली शोक की लहर
https://palisirohionline.in/bali-ompal-singh

