PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-थाने के टॉप-10 में वांछित स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार डॉ. प्यारेलाल शिवरान, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा जिले में वांछित अपराधियों व स्थाई वारंटियों के विरूद्व चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व मनोज कुमार गुप्ता वृताधिकारी वृत रेवदर के निकट सुपरविजन में कमलेश निरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी पुलिस थाना अनादरा के नेतृत्व में टीम का गठन किया जाकर श्रीमान न्यायिक मजिस्ट्रेट जे.एम कोर्ट रेवदर द्वारा जारी स्थाई गिरफ्तारी वारंट प्रकरण सं० 168/2019, सीआरओ नम्बर 998/2019 सरकार बनाम हरजाराम उर्फ हजाराम में थाने का टॉप-10 में वांछित स्थाई वारंटी हरजाराम उर्फ हजाराम पुत्र मनाराम जाति मेघवाल निवासी इन्द्रा कॉलोनी अनादरा पुलिस थाना अनादरा जिला सिरोही जो पिछले काफी समय से अपनी शकुनत से रूपोष होकर फरार चल रहा था जिसको थानाधिकारी पुलिस थाना अनादरा मय गठित टीम द्वारा दिनांक 02.11.2025 को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
हरजाराम उर्फ हजाराम पुत्र मनाराम जाति मेघवाल उम्र 43 साल निवासी इन्द्रा कॉलोनी अनादरा पुलिस थाना अनादरा जिला सिरोही।
पुलिस टीमः-
1- कमलेश निरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी पुलिस थाना अनादरा।2- राजेन्द्रसिंह कानि. 123. पुलिस थाना अनादरा (विशेष भुमिका)
3- जसवंतसिंह कानि. 403, पुलिस थाना अनादरा।
4- मानाराम कानि. 825, पुलिस थाना अनादरा।
बाली भाजपा नेता पादरला पूर्व सरपंच ओमपालसिंह चौहान का निधन,विधायक ने जताया शोक, क्षेत्र में फैली शोक की लहर
https://palisirohionline.in/bali-ompal-singh

