PALI SIROHI ONLINE
तिथि संवत् : मार्गशीर्ष, शुक्ल पक्ष त्रयोदशी, बुधवार दोपहर 12:26 तक रहेगी। विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, मुस्लिम माह जमादि उलसानी, तारीख 11, सूर्य
दक्षिणायन, हेमंत ऋतु, 3 दिसंबर । सूर्योदय कालीन नक्षत्र : भरणी नक्षत्र सायं 06:00 तक,इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। परिघ योग सायं 04:57 तक,इसके बाद शिव योग रहेगा। तैतिल करण सायं 07:26 तक, इसके बाद गर करण रहेगा।
ग्रह विचार (प्रातः 05:30): सूर्य-वृश्चिक, चंद्र-मेष,मंगल-वृश्चिक, बुध-तुला, गुरु-कर्क, शुक्र-वृश्चिक, शनि-मीन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है।
राहुकाल : दोपहर 12:00 से 01:30 तक रहेगा।
दिशाशूल : उत्तर दिशा: यदि जरूरी हो तो मिश्री या सौंफ खाकर यात्रा कर सकते हैं।
शुभाशुभ ज्ञानम : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जन्म दिवस, कृषि शिक्षा दिवस, भरणी व कृत्तिका दीपम् दक्षिण भारत में।
चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 07:04 से 09:40 तक लाभ व अमृत का, प्रातः 10:58 से दोपहर 12:16 तक शुभ का, दोपहर 02:53 से 04:11 तक चर का, सायं 04:11 से 05:29 तक लाभ का चौघड़िया रहेगा।
आज विशेष : आज बुधवार को गणेशजी की गंध, फल, पुष्प,दूध, दही, घी, दूर्वा, धूप और दीप आदि से पूजा करें। मोदक का भोग लगाने से बुध जनित दोष दूर होते हैं और रिद्धि-सिद्धि की प्राप्ति होती है। आज परिघ योग में दो जूते का दान करना शुभफलदायी होता है।
