PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड, सिरोही-आबू रोड के नेशनल हाईवे पर रविवार रात अज्ञात लोगों ने एक कार पर पथराव कर दिया। इस घटना में कार में सवार एक महिला और दो बच्चे घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
पीड़ित परिवार के अनुसार, शहर के अशोक चंचलानी अपने परिवार के साथ सरूगंज से आबू रोड की ओर आ रहे थे। रात करीब 9:30 बजे सदर थाना क्षेत्र में भगवती रिजॉर्ट के पास उनकी कार पर अज्ञात हमलावरों ने पत्थर फेंके।
अचानक हुए पथराव से परिवार घबरा गया, लेकिन वे किसी तरह कार को आबू रोड तक ले जाने में सफल रहे। पथराव में कार के पीछे के दोनों शीशे टूट गए। कार में सवार अशोक चंचलानी की बहू और उनके दो बच्चे घायल हुए हैं।
घायलों को तुरंत चिकित्सालय ले जाया गया।
