पिण्डवाड़ा-टेंट गोदाम में लगी आग 3 दमकल से पाया काबू
PALI SIROHI ONLINE
पिंडवाड़ा-गांधी पार्क के पास स्थित एक टेंट हाउस में शनिवार शाम करीब 5.15 बजे आग लग गई। आग तेज थी। लपटें उठीं। काला धुआं दूर से दिखा। टेंट हाउस थाने के पास है। सूचना मिलते ही पिंडवाड़ा थाना पुलिस हरकत में आई। भारी जाब्ता मौके पर पहुंचा।
आग लगने के करीब आधे घंटे बाद नगरपालिका की फायरब्रिगेड मौके पर पहुंची। आग ज्यादा फैल चुकी थी। इसके बाद अल्ट्राटेकसीमेंट कंपनी से संपर्क किया गया। वहां से 2 फायरब्रिगेड बुलाई गईं। शाम 6.30 बजे आग पर काबू पाया गया।
बताया जाता है कि यह टेंट का गोदाम मनीष नाम के टेंट व्यवसायी का है। आग से गोदाम में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। टेंट व्यवसायी ने बताया कि सूखा कपड़ा, बांस, प्लास्टिक, सजावट का सामान सब जल गया। आग के समय गोदाम में कोई नहीं था। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है।

