PALI SIROHI ONLINE
उदयपुर-उदयपुर के ओगणा थाना इलाके में छोटे भाई ने अपनी पत्नी और बड़े भाई के बीच अवैध संबंधों के शक में बड़े भाई की हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी छोटे भाई हीरालाल को गिरफ्तार कर लिया है।
थानाधिकारी रामवतार ने बताया कि पड़ावली चौकी के अंतर्गत लहुरों का वास में सोमवार शाम दोनों भाई साथ बैठकर शराब पी रहे थे, तभी उनमें झगड़ा हो गया।
विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच छोटे भाई हीरालाल ने बड़े भाई रता पर लट्ठ से हमला कर दिया। हमले से रता बुरी तरह घायल हो गया तभी आरोपी छोटा भाई हीरालाल मौके से फरार हो गया।
परिवार वाले घायल को फौरन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस रात में घटनास्थल पर पहुंची और शव को गोगुंदा हॉस्पिटल की मॉच्र्युरी में रखवाया।
साथ शराब पी रहे थे, तभी हुआ था विवाद
आरोपी गांव में इधर-उधर छिपकर फरारी काट रहा था। तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसकी पत्नी और बड़े भाई रता के बीच अवैध संबंध की शंका को लेकर शराब पीने के दौरान विवाद हो गया। मौका देखकर उसने बड़े भाई पर लट्ठ से हमला कर दिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयोग लिया लट्ठ बरामद कर लिया। वहीं, आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया है।
