• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

ब्यावर से गुजरात ले जाते 180 कार्टून बरामद, मावल चौकी पर पकड़ा; दो गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 11, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड, सिरोही-राजस्थान के ब्यावर से गुजरात शराब तस्करी करते दो को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने ट्रेलर में चूने के कट्टों की आड़ में शराब के कार्टून छिपा रखे थे। ट्रेलर से 180 कार्टून अंग्रेजी शराब के बरामद किए गए हैं। आबूरोड रीको पुलिस ने मावल चौकी पर नाकाबंदी कर ये कार्रवाई की है।

रीको थाना अधिकारी लक्ष्मण सिंह चम्पावत ने बताया- सूचना मिली थी कि अवैध शराब की तस्करी की जा रही है, जिसके बाद वाहनों की सघन जांच शुरू की गई।

नाकाबंदी के दौरान आबूरोड से गुजरात की ओर जा रहे एक ट्रेलर को रोका गया। जांच करने पर ट्रेलर में चूने के कट्टों के नीचे राजस्थान निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर के 180 कार्टून मिले। पुलिस ने तत्काल ट्रेलर ड्राइवर गोविंद सिंह और खलासी मांगू सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोविंद सिंह पुत्र पूरण सिंह निवासी काणेचा उदावातन, पुलिस थाना सेंदड़ा, जिला ब्यावर, और मांगू सिंह पुत्र मूल सिंह निवासी छोगी टोला, पुलिस थाना सेंदड़ा, जिला ब्यावर के रूप में हुई है। पुलिस उनसे शराब के स्रोत और आपूर्ति के संबंध में आगे की पूछताछ कर रही है।

Previous Post

सिरोही-नाबालिग को भगाने के दोषी को 5 साल् की सजा, 50 हजार का जुर्माना भी लगाया

Next Post

सुमेरपुर-कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने ली नगरपालिका की समीक्षा बैठक

Next Post
सुमेरपुर-कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने ली नगरपालिका की समीक्षा बैठक

सुमेरपुर-कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने ली नगरपालिका की समीक्षा बैठक

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page