• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-साढ़े तीन फीट गहरे होद में मिला शव, संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 11, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली में एक कृषि कुएं पर बनी करीब साढ़े तीन फीट गहरी कुंडी (होद) में 40 वर्षीय युवक का शव मिला। मौत को संदिग्ध मानते हुए परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद बॉडी परिजनों को सौपी।

पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन थाना क्षेत्र के देवली आऊवा गांव के निकट एक कृषि कुएं पर बनी करीब साढ़े तीन फीट गहरी पानी से भरी होदी में शव पड़े होने की सूचना पर आऊवा चौकीप्रभारी अरविन्द सिंह मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान देवली आऊवा गांव बेरा पाताला निवासी 40 साल के मीठालाल पुत्र जीवाराम मीणा के रूप में हुई। होदी की गहराई कम थी। ऐसे में परिजनों ने मौत को संदिग्ध मानते हुए मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की। पुलिस की समझाइश पर वे पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए। मारवाड़ जंक्शन हॉस्पिटल की मोर्चरी से पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा।

Previous Post

सुमेरपुर-कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने ज्योतिबा फुले को किया नमन

Next Post

पाली-ड्रग्स फैक्ट्री की सूचना पर पहुंची AGTF टीम, दबिश में मिली 74.13 ग्राम एमडी; तीन गिरफ्तार

Next Post
पाली-ड्रग्स फैक्ट्री की सूचना पर पहुंची AGTF टीम, दबिश में मिली 74.13 ग्राम एमडी; तीन गिरफ्तार

पाली-ड्रग्स फैक्ट्री की सूचना पर पहुंची AGTF टीम, दबिश में मिली 74.13 ग्राम एमडी; तीन गिरफ्तार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page