PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में करंट लगने से एक टेंट कर्मी झुलस गया। इलाज के लिए उसे हॉस्पिटल लाया गया। जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार उदयपुर निवासी 35 साल का समूराम पुत्र जीवनलाल पाली जिले के सोनाणा खेतलाजी में टेंट लगाने का काम कर रहा था। इस दौरान अचानक उसका पैर एक खुले तार पर लग गया।
इससे करंट का झटका लगने से वह नीचे गिर गया। इस हादसे में उसकी बॉडी पर चोट आई और करंट लगने से वह घायल हो गया। इलाज के लिए उसे देसूरी ले गए। जहां से उसे पाली रेफर किया गया।
पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में डॉक्टर ने उसका उपचार शुरू किया। घटना की जानकारी मिलने पर टेंट व्यवसायी और घायल के परिजन भी पाली के बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे।


