PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में डिलीवरी के दौरान एक नवजात की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ ने लापरवाही बरती और इलाज में देरी की गई।
मामले में डॉक्टरों का कहना है कि आरोप निराधार है, उन्होंने पूरा प्रयास किया, लेकिन नवजात को बचाया नहीं जा सका।
जानकारी के अनुसार- पाली जिले के सिणगारी (रोहट) की रहने वाली रेणुका पुत्री मोहनलाल की शादी करीब 2 साल पहले जोधपुर के चौपासनी क्षेत्र रहने वाले ओमप्रकाश से सामाजिक रीति-रिवाज से हुई थी। उसके गर्भवती होने पर पीहर उसे डिलीवरी क के लिए पीहर सिणगारी गांव लाए थे।
डॉक्टर के घर पर चेक करवाने के बाद रविवार दोपहर को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। परिजनों का आरोप है कि पहले उन्हें आधे घंटे में नार्मल डिलीवरी होने का आश्वासन दिया गया। लेकिन 9 घंटे बाद डिलीवरी की गई। डिलीवरी करने में देरी होने से नवजात की मौत हो गई। इसके बाद भी उन्हें गुमराह किया गया और काफी देर बाद नवजात की मौत होना बताया गया।
मामले में विवाहिता रेणुका के जेठ जोधपुर निवासी रवि ने डिलीवरी करवाने में डॉक्टर और नर्सिंगकर्मियों द्वारा लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

