• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-सहकारी समिति की योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 13, 2026
in Local
0
पाली-सहकारी समिति की योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित

PALI SIROHI ONLINE

*सहकारी समिति की योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित*
पाली, 13 मार्च। जिला सहकारी समिति की विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा को लेकर शुक्रवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर (सीलिंग) ओम प्रभा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, प्राप्त आवेदनों की स्थिति तथा उनके निस्तारण की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर   ने सहकारी समिति से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभागीय योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त सभी आवेदनों की प्रक्रिया को निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाए तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कर अधिक से अधिक किसानों और आमजन को इनका लाभ पहुंचाया  जा सके।

उन्होंने बैठक में राज उन्नति, नवाचार, सहकार से समृद्धि योजना, पीएम केसरी, अन्न भंडार योजना, किसान समृद्ध योजना, एनसीएन, एनसीओएल तथा एनसीईएस योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। अधिकारियों से इन योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों, स्वीकृत मामलों और लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से एनसीएल में प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। साथ ही उन्होंने नाबार्ड से संबंधित गतिविधियों, योजनाओं तथा जिले में उनके क्रियान्वयन की स्थिति की भी जानकारी ली और समन्वय के साथ कार्य करने पर बल दिया।

बैठक में पाली सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, पाली के प्रबंध निदेशक प्रशांत कल्ला, उप प्रबंधक सरस डेयरी सोहनी देवी, रसद अधिकारी कमल पंवार, सहायक मत्स्य विकास अधिकारी नयन चौहान, डीडीएम नाबार्ड विपिन, जितेन्द्र कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post

लुनावा मे कक्षा 9 की छात्राओं को निशुल्क साइकिल विपरित

Next Post

मिरगेश्वर सरपंच चौहान 200 प्रतिभावानो को विधायक राणावतं के हस्ताक्षर युक्त प्रंससी पत्र देकर किया सम्मनित

Next Post
मिरगेश्वर सरपंच चौहान 200 प्रतिभावानो को विधायक राणावतं के हस्ताक्षर युक्त प्रंससी पत्र देकर किया सम्मनित

मिरगेश्वर सरपंच चौहान 200 प्रतिभावानो को विधायक राणावतं के हस्ताक्षर युक्त प्रंससी पत्र देकर किया सम्मनित

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page