• March 12, 2026

पाली-ट्रेन से गिरा युवक, सिर फटने से मौतः कोच के गेट के पास खड़ा था, पहचान की तलाश में जुटी पुलिस

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली में मंगलवार को एक 35 साल का युवक चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। हादसे में उसका शव मॉर्च्यूरी में रखवाकर मृतक की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए।

GRP पाली के ASI गजेसिंह राजपुरोहित ने बताया-जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन में एक 35 साल का युवक सवार था। मंगलवार को ट्रेन पाली रेलवे स्टेशन की तरफ आ रही थी। इस दौरान केरला-पाली के बीच युवक डिब्बे के गेट के पास खड़ा था।

जो संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट लगी। सूचना पर मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के कपड़ों में किसी तरह का पर्स, मोबाइल, आधार कार्ड या पहचान पत्र नहीं मिला। बॉडी पाली के बांगड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाकर उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू किए है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page