PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में तेज रफ्तार कार सवार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो महिलाएं और एक युवक घायल हो गया, जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल लाया गया।
जानकारी के अनुसार- पाली शहर के महाराणा प्रताप चौराहे के पास रहने वाले चिराग, पायल और संतोष देवी बाइक से खैरवा के पास गोदावास गांव में बायोसा माता मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे।रास्ते में उतवण गांव के निकट उनकी बाइक को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों नीचे गिरकर घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया।
घटना की जानकारी मिलने पर घायलों के परिजन भी पाली के बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे और घायलों को संभाला।
हादसे में बाइक सवार एक महिला का पैर फ्रैक्चर हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें शहर के एक निजी हॉस्पिटल उपचार के लिए ले गए।
