PALI SIROHI ONLINE
तिथि संवत् : मार्गशीर्ष, शुक्ल पक्ष द्वितीया, शनिवार सायं05:12 तक रहेगी, विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, मुस्लिम माह जमादि उलसानी, तारीख 1, सूर्य दक्षिणायन, हेमंत ऋतु, 22 नवंबर।सूर्योदय कालीन नक्षत्र: ज्येष्ठा नक्षत्र सायं 04:47 तक,इसके बाद मूल नक्षत्र रहेगा। सुकर्मा योग प्रातः 11:29 तक, इसके बाद धृति योग रहेगा। कौलव करण सायं 05:12 तक, इसके बाद तैतिल करण रहेगा।
ग्रह विचार (प्रातः 05:30) सूर्य-वृश्चिक, चंद्र-वृश्चिक, मंगल-वृश्चिक, बुध-वृश्चिक, गुरु-कर्क, शुक्र-तुला, शनि-मीन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है।
राहुकाल : प्रातः 09:00 से 10:30 तक रहेगा।
दिशाशूल : पूर्व दिशा: यदि जरूरी हो तो लौंग खाकर यात्रा कर सकते हैं।
शुभाशुभ ज्ञानम् : सायन धनु में सूर्य प्रातः 07:06, राष्ट्रीय मार्गशीर्ष मास प्रारंभ, विवाह मुहूर्त मूल में, गंडमूल संपूर्ण दिनरात।
चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 08:15 से 09:34 तक शुभ का, दोपहर 12:13 से 01:33 तक चर का, दोपहर 01:33 से सायं 04:12 तक लाभ और अमृत का चौघड़िया रहेगा।
आज विशेष : आज सुकर्मा योग में चने का दान करना शुभफलदायी होता है। शनिवार को लोहे की शनि देव की मूर्ति का गंध, पुष्पादि से पूजन करके व्रत करें तो शनि जनित समस्त दोष दूर होते हैं।
