PALI SIROHI ONLINE
आबुरोड. रेलवे ने साबरमती-नई दिल्ली स्वर्ण जयंती राजधानी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12957) के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया है। यह बदलाव महेसाना-पालनपुर रेलखंड पर स्पीडअप के कारण किया गया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 12957, साबरमती-नई दिल्ली स्वर्ण जयंती राजधानी एक्सप्रेस 25 नवंबर से साबरमती स्टेशन से रात 7:20 बजे प्रस्थान करेगी। यह महेसाना स्टेशन पर रात 8:03 बजे पहुंचेगी और 8:05 बजे आगे के लिए रवाना होगी।
इसके अतिरिक्त, पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल में पालनपुर-अहमदाबाद रेलखंड पर जगुदन स्टेशन यार्ड में ब्रिज संख्या 983 पर आरसीसी बॉक्स डालने का तकनीकी कार्य किया जा रहा है। इस कारण, रेल यातायात प्रभावित होगा।
इसलिए, गाड़ी संख्या 20485, जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस 23 नवंबर को जोधपुर से निर्धारित समय से दो घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।
