PALI SIROHI ONLINE
जालोर-जालोर एसपी शैलेन्द्र सिंह इन्दौलिया 21 नवंबर को करीब 20 थानाधिकारियों को बदल हैं। आदेश के अनुसार जालोर कोतवाली थानाधिकारी को रामसीन, जबकि भीनमाल थानाधिकारी को जालोर कोतवाली में नियुक्त किया गया है।
SP कार्यालय से शुक्रवार को जारी सूची में स्पष्ट किया गया है कि सभी तबादला प्रशासनिक आधार पर किए गए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे बिना ज्वॉइनिंग समय उपयोग किए अपने नए पद पर कार्यभार ग्रहण करें।
जिला पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह इन्दौलिया ने जालोर पुलिस महकमे में बड़ा फेर बदल किया हैं। जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से शुक्रवार को जारी आदेश में जालोर जिले में बड़े स्तर पर पुलिस निरीक्षकों के स्थानान्तरण किए गए हैं। प्रशासनिक आधार पर जारी इस सूची में कुल 20 निरीक्षकों का तबादला किया गया है। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे तथा सभी अधिकारियों को बिना ज्वॉइनिंग समय उपयोग किए अपने नए कार्य स्थल पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
कमान बदलने से कई थाना क्षेत्रों में बदलेगी कार्यप्रणाली
इन तबादलों के बाद जिले के कई महत्वपूर्ण थानों जैसे कोतवाली, भीनमाल, सांचोर, रानीवाड़ा, साइबर थाना और महिला थाना में नए अधिकारियों को जिम्मेदारी मिली है। माना जा रहा है कि इस फेरबदल से कानून व्यवस्था में सुधार और प्रशासनिक कार्यप्रणाली में तेजी आएगी।
जालोर एसपी ने आदेश में उल्लेख किया गया है कि सभी अधिकारी बिना देरी किए अपने नए पद पर तुरंत ज्वॉइन करें तथा सुचारु रूप से कार्यभार ग्रहण करें।


