PALI SIROHI ONLINE
शिवगंज-काना कोलर स्थित कांबेश्वर महादेव मंदिर परिसर में क्षत्रिय घांची समाज का सामूहिक विवाह 23 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। समाज के 7 जोड़े अग्नि के समक्ष सात फेरे लेकर हमराह बनेंगे। श्री क्षत्रिय घांची समाज – सामूहिक विवाह सेवा संस्थान के बैनर तले तृतीय सामूहिक विवाह आयोजन – में रविवार सुबह 6 बजे दूल्हा दुल्हन का आगमन होगा।इसके पहले भगवान गणपति की स्थापना की जाएगी। सुबह 8:15 बजे सामैरा, तोरण रस्म व विधि आरती का आयोजन किया जाएगा। सुबह 9 बजे दूल्हा दुल्हन अग्नि के समक्ष सात फेरे लेकर परिणय सूत्र में बंधेंगे। इसके बाद सुबह 10 बजे भामाशाहों का सम्मान समारोह, समाज की विभिन्न संस्थाओं के सभी अध्यक्षों का बहुमान किया जाएगा। दोपहर 12 बजे दूल्हा दुल्हन का आशीर्वाद समारोह एवं शाम 4 बजेदूल्हा दुल्हन को सामग्री वितरण की जाएगी और शाम 5 बजे बारातों विदाई दी जाएगी।
पोमावा, कोसेलाव, शिवगंज, देसूरी, आलपा, शिवगंज व सांडेराव से दूल्हों एवं छावणी शिवगंज, सुमेरपुर, खिंवाड़ा से दुल्हनों की बारातें आएंगी। विवाह आयोजन को लेकर संस्थान अध्यक्ष भंवरलाल परमार, मोहनलाल बोराणा, हीरालाल भाटी, घीसुलाल बोराणा, छगनलाल सोलंकी, मूलाराम, हिम्मत राम तैयारियों में जुटे हैं।
