PALI SIROHI ONLINE
तिथि संवत् : मार्गशीर्ष, कृष्ण पक्ष अमावस्या, गुरुवार दोपहर 12:17 तक रहेगी। विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, मुस्लिम माह जमादि उल अव्वल, तारीख 28, सूर्य
दक्षिणायन, हेमंत ऋतु, 20 नवंबर। सूर्योदय कालीन नक्षत्र : विशाखा नक्षत्र प्रातः 10:59 तक,इसके बाद अनुराधा नक्षत्र रहेगा। शोभन योग प्रातः 09:53 तक, इसके बाद अतिगंड योग रहेगा। नाग करण प्रातः 09:32 तक,इसके बाद किंस्तुघ्न करण रहेगा। ग्रह विचार (प्रात: 05:30): सूर्य-वृश्चिक, चंद्र-वृश्चिक,मंगल-वृश्चिक, बुध-वृश्चिक, गुरु-कर्क, शुक्र-तुला, शनि-मीन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है।
राहुकाल : दोपहर 01:30 से 03:00 तक रहेगा।
दिशाशूल : दक्षिण दिशा-यदि जरूरी हो तो तुलसी का पत्ता खाकर या साबुत सिंका धनिया साथ लेकर यात्रा कर सकते हैं।
शुभाशुभ ज्ञानम् : बुध वक्री विशाखा 4 में रात्रि 04:16, देवकार्य अमावस्या।
चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 06:54 से 08:14 तक शुभ का,प्रातः 10:53 से 12:12 तक चर का, दोपहर 12:12 से 02:51 तक लाभ व अमृत का, सायं 04:11 से 05:31 तक शुभ का चौघड़िया रहेगा।
आज विशेष : आज गुरुवार को पीले वस्त्र, चने की दाल और गुड़ दान करने एवं व्रत करने वाले पीले पदार्थों का भोजन करें तो गुरु जनित दोष दूर होते हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आज शोभन योग में जौ का दान करना शुभ फलदायी होता है।
