PALI SIROHI ONLINE
पिंडवाड़ा क्षेत्र के कांटल, आमली, सादलवा, झांकर, सिवेरा, वीरवाड़ा व कोजरा सहित आसपास के कई गांवों के ग्रामीण मंगलवार को सामूहिक रूप से पिंडवाड़ा थाने पहुंचे। ग्रामीणों ने क्षेत्र में लगातार बढ़ती चोरी व लूटपाट की घटनाओं को लेकर थानाधिकारी को एक रिपोर्ट सौंपते हुए तुरंत कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से रात के समय घरों, खेतों और पशुपालकों के बाड़ों को निशाना बनाने से लोगों में दहशत का माहौल है। भैंस व बकरियों सहित अन्य पशुओं की चोरी आम गई है। कई तो यातही सप्ताह परिवारको कार नुकसान उठाना पड़ा है। सिर्फ चोरी ही नहीं, बल्कि दिनदहाड़े की जा रही लूटपाट की घटनाओं ने भी ग्रामीणों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि अज्ञात बदमाश अक्सर रास्तों में लोगों को रोककर मारपीट करते हैं और कीमती सामान छीनकर फरार हो जाते हैं। इससे खासकर महिलाओं, वृद्धों और युवाओं में भय का माहौल है।
रात्रि गश्त को मजबूत करेंगे : शिकायत सुनने के बाद थानाधिकारी गंगा प्रसाद ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि पुलिस गश्त की जा रही है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस दल तैनात किए जाएंगे और संदिग्ध लोगों की पहचान के लिए रात्रि गश्त को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से भीअपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, जिससे अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके
जावाल में धरना-प्रदर्शन के बाद भी नहीं हो पाया चोरियों का खुलासा
जावाल में लगभग डेढ़ साल तक चोरी की घटनाएं हुई। लंबे समय तक खुलासा नहीं होने पर ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन भी किया था। इसके बाद तत्कालीन एसपी अनिल कुमार मनोरा गांव गए व ग्रामीणों को आश्वासन दिया था। मगर चोरियों का खुलासा नहीं हो पाया। जावाल, जामोतरा और मनोरा क्षेत्र में पिछले डेढ़ साल में कम से कम 25 चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। किसी बड़े मामले का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है। जावाल में 2, जामोतरा में 4 जबकि मनोरा में 19 से ज्यादा चोरी होने के बावजूद कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में रोष है। आबूरोड में बाइक चोरी रोज की बात हो गई है।
