PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही | विश्व हिंदू परिषद की नगर बैठक विहिप के जिलाध्यक्ष शंकरलाल माली की मौजूदगी में हुई। बैठक में भगवान बिरसा मुंडा की 150वी जयंती पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। बैठक में लव जिहाद, नशा मुक्ति, धर्मांतरण के बारे में भी चर्चा की गई। इस मौके जिलाध्यक्ष शंकरलाल माली ने कहा कि बिरसा मुंडा ने अल्पायु में आदिवासी समाज के लोगों को संगठित कर अंग्रेजी हुकूमत के दांत खट्टे कर दिए थे। समाज में बिरसा मुंडा को भगवान की तरह पूजा जाता है।
माली ने कहा कि जब-जब देश के सम्मान, स्वाभिमान और स्वराज की बात आई, तो हमारा आदिवासी समाज सबसे आगे खड़ा हुआ। माली ने कहा कि नशा मुक्ति को लेकर शहर में मोहल्ले वार कार्यकर्ताओं की टोली बनाई जाएगी, जो युवाओं को नशे से दूर रहने के बारे मे जानकारी देगी। इस मौके जिला उपाध्यक्ष इंद्रा खत्री ने दुर्गा वाहिनी, मातृ शक्ति के कार्यों के बारे में महिलाओं को जानकारी दी। उन्होंने लव जिहाद धर्मांतरण विषय पर युवतियों को सचेत किया। इस मौके अंजू सक्सेना, राजम्मा, माहिया कुंवर, सुंदर कुंवर, दीपिका खत्री, मंजू खत्री, दुर्गा वाहिनी सेजल, नीति रावल मौजूद रहे।
