PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में सड़क हादसे में घायल हुए 22 साल का श्यामलाल आखिरकार जिंदगी की जंग हार गया। सोमवार सुबह जोधपुर में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। ऐसे में पोस्टमॉर्टम करवा गमगीन माहौल में परिजन उसकी बॉडी लेकर पाली आए।
सड़क पर गिरने से सिर फट गया था
पाली शहर के भैरव बाग विकास नगर निवासी 22 साल का श्यामलाल पुत्र शंकरलाल लौहार 12 नवंबर की रात करीब 9 बजे मंडिया रोड से जा रहा था। इस दौरान हरि ओम होटल के पास लोडिंग टेम्पो ड्राइवर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में श्यामलाल का सिर फट गया था।
इलाज के लिए उसे पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रेफर किया गया। 17 नवंबर सोमवार सुबह करीब 8 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवा शव परिजनों को सौंपा।
दो बहनों का इकलौता भाई था श्याम
श्यामलाल दो बहनों का इकलौता भाई था। वह वेल्डिंग कार्य करता था। उसकी अकाल मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उन्हें अब भी यकीन नहीं हो रहा कि श्याम अब इस दुनिया में नहीं रहा।
