PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में 4 बच्चों की मां को सोते समय किसी जहरीले जीव ने काट लिया। परिजन उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल भी ले गए लेकिन आखिरकार उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की अकाल मौत से उसके बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।जहरीले जीव के काटने से हुई मौत
घटना पाली जिले के गुंडा मांगलिया (सादड़ी) की है। यहां रहने वाली ममता (35) पत्नी जगदीश कुमार अपने घर में सो रही थी। रविवार अलसुबह उसे सोते समय किसी जहरीले जीव ने काट लिया। परिजन उसे निजी हॉस्पिटल इलाज के लिए ले गए। जहां से उसे बाद में सादड़ी के सरकारी हॉस्पिटल ले गए। वहां से रेफर करने परिजन रविवार देर शाम को ममता को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे।
जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपने की कार्रवाई की।
चार बच्चों की मां थी ममता
ममता के पति जगदीश मजदूरी का काम करते है। ममता के चार बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी 14 साल की है। जो मां की अकाल मौत से हॉस्पिटल परिसर में ही रोती नजर आई।
ममता के पति का भी रो-रो कर बुरा हाल था। उसे भी यकीन नहीं हो रहा था कि अचानक यह क्या हो गया। हॉस्पिटल आए अन्य रिश्तेदारों ने उन्हें सांत्वना देते नजर आए।
