PALI SIROHI ONLINE
पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल 15 सदस्यों के दल के साथ सफारी कर तीसरे दिन हुए रवाना, राजस्थानी परम्पराओ से हुआ स्वागत
बाली। उपखण्ड में जवाई लेपर्ड क्षेत्र में सुखबीर सिंह बादल अपने 15 सदस्य दल के साथ 2 दिन तक कोठार जवाई सेना में जंगल सफारी कर आज तीसरे दिन स्डक मार्ग से रणकपुर होते हुए जोधपुर के लिए रवाना हुए
बीजापुर के निकट होटल आराम गाह में दो नाइट रुके जहा आने और जाने के दौरान राजस्थानी परम्पराओ के तहत स्वागत हुआ, वही राजस्थानी व्यंजनों का लुफ्त भी उठाया
बाली उपखंड में लेपर्ड सफारी पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने बाली उपखंड के जवाई लेपर्ड क्षेत्र में दो दिनों तक जंगल सफारी का आनंद लिया। वे तीसरे दिन रवाना हुए
सुखबीर सिंह बादल जवाई लेपर्ड कंजरवेशन रिजर्व से रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने लेपर्ड कंजरवेशन के अधिकारियों और कर्मचारियों से वन्यजीवों के बारे में जानकारी ली।
बादल ने जवाई क्षेत्र के प्राकृतिक सौंदर्य और यहां के वन्यजीवों, विशेषकर तेंदुओं को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक अद्भुत गंतव्य है।
सुखबीर सिंह बादल ने जवाई लेपर्ड कंजरवेशन रिजर्व से रवाना होने पर पहाड़ी पर लेपर्ड सफारी संचालको के आग्रह पर बादल ओर साथी विधायको ने आत्मीयता से तस्वीरे भी खीचवाई इस दौरान बीजापुर पुलिस चौकी प्रभारी रूप सिंह मीणा मय जापता सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे

