• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

14 से 30 अप्रेल तक आंशिक रद्द रहेगी जोधपुर-हिसार-जोधपुर ट्रेन-तेरह ट्रेनों का मार्ग बदलेगा,दो ट्रेनें 4 ट्रिप रहेंगी रद्द

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 10, 2026
in Local
0
14 से 30 अप्रेल तक आंशिक रद्द रहेगी जोधपुर-हिसार-जोधपुर ट्रेन-तेरह ट्रेनों का मार्ग बदलेगा,दो ट्रेनें 4 ट्रिप रहेंगी रद्द

PALI SIROHI ONLINE

14 से 30 अप्रेल तक आंशिक रद्द रहेगी जोधपुर-हिसार-जोधपुर ट्रेन-तेरह ट्रेनों का मार्ग बदलेगा,दो ट्रेनें 4 ट्रिप रहेंगी रद्द
-ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण 14 से 30 अप्रेल तक रेल यातायात रहेगा प्रभावित
-कई ट्रेनें रद्द,आंशिक रद्द व परिवर्तित मार्ग से चलेंगी

जोधपुर। बीकानेर मंडल के चूरू-सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के तहत किए जा रहे ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण इस माह रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस कार्य के लिए लिए जाने वाले ब्लॉक के चलते जोधपुर मंडल से चलने व गुजरने वाली कई रेल सेवाओं का संचालन प्रभावित रहेगा।

जोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी के अनुसार उपरोक्त कार्य के चलते कुछ ट्रेनों को रद्द,आंशिक रूप से रद्द,परिवर्तित मार्ग से संचालित तथा कुछ को निर्धारित समय से देरी से चलाया जाएगा।

रद्द ट्रेनें ट्रेन संख्या 14823 जोधपुर-रेवाड़ी 25 से 28 अप्रेल तक (4 ट्रिप) तथा 14824 रेवाड़ी-जोधपुर 26 से 29 अप्रेल तक (4 ट्रिप) रद्द रहेगी।

आंशिक रूप से रद्द ट्रेनें ट्रेन संख्या 14891 जोधपुर-हिसार 14 से 29 अप्रेल तक(16 ट्रिप) चूरू तक ही संचालित होगी तथा चूरू-हिसार के बीच रद्द रहेगी। वहीं 14892 हिसार-जोधपुर 15 से 30 अप्रेल तक(16 ट्रिप) चूरू से संचालित होगी और हिसार-चूरू के बीच रद्द रहेगी।
इसके अलावा 14823 जोधपुर-रेवाड़ी 15 अप्रेल को लोहारू तक ही संचालित होगी। 22915 बांद्रा टर्मिनस-हिसार 27 अप्रेल को चूरू तक तथा 22916 हिसार-बांद्रा टर्मिनस 28 अप्रैल को चूरू से संचालित होगी।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें इस दौरान कई रेलसेवाएं परिवर्तित मार्ग से संचालित होंगी। इनमें 22471 लालगढ़-दिल्ली सराय, 22472 दिल्ली सराय-लालगढ़, 22421 दिल्ली सराय-जोधपुर, 12324 बाड़मेर-हावड़ा, 15624 कामाख्या-भगत की कोठी,12371 हावड़ा-बीकानेर,12372 बीकानेर-हावड़ा,12259 सियालदाह-बीकानेर,12260 बीकानेर-सियालदाह,19271 भावनगर टर्मिनस-हरिद्वार,19027 बांद्रा टर्मिनस-जम्मूतवी,19028 जम्मूतवी-बांद्रा टर्मिनस तथा 22482 दिल्ली सराय-जोधपुर सुपरफास्ट ट्रेनें शामिल हैं जो निर्धारित तिथियों में रेवाड़ी,रींगस, फुलेरा,डेगाना,जयपुर व मेडता बाईपास मार्ग से संचालित होंगी।

देरी से चलेंगी ये ट्रेन ट्रेन संख्या 14823 जोधपुर-रेवाड़ी 15 अप्रेल को जोधपुर से 4 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।
यात्रियों से अनुरोध
रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Previous Post

सरुपगंज-एनडीपीएस एक्ट में दो साल से फरार थाना स्तरीय टॉप-10 में शामिल अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Next Post

जवाई क्षेत्र के ईको टूरिज्म संबधी बैठक आयोजित,संग्राम सिंह वेलार ने उठाया बड़ा सवाल,अधिकारी पारदर्शिता चाहते है तो इस सवाल पर करना होगा गौर

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page