• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सरुपगंज-एनडीपीएस एक्ट में दो साल से फरार थाना स्तरीय टॉप-10 में शामिल अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 10, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त वांछित मुल्जिमानों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत किशोर सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व भंवरलाल चौधरी वृताधिकारी वृत पिण्डवाडा के निकट सुपरविजन में ओमप्रकाश नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सरूपगंज मय टीम द्वारा अपराध संख्या 225 दिनांक 05.06.2024 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट पुलिस थाना पिण्डवाडा में अवैध अफिम दूध की सप्लाई देने वाला वांछित आरोपी आजाद भट्ट काफी समय से फरार चल रहा था जिस पर टीम द्वारा अभियुक्त की सकुनत पर कई बार दबिश देकर दस्तयाबी के प्रयास किये मगर बावजूद प्रयास के आरोपी दस्तयाब नही हों रहा था। टीम द्वारा दो दिन तक लगातार आरोपी के संभावित ठिकानों पर निगरानी रखते हुए पीछा करते हुए तकनीकि व मुखबिरान के सहयोग से आरोपी आजाद भट्ट पुत्र लक्ष्मीलाल को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की। आरोपी को बाद पुछताछ प्रकरण में गिरफ्तार किया गया, जिससे अनुसंधान जारी हैं।

घटना विवरणः- दिनांक 05.06.2024 को हमीर सिंह निपु. मय जाब्ता पुलिस थाना पिण्डवाडा द्वारा लोकल एवं स्पेशल एक्ट की कार्यवाही हेतु मालेरा तिराया नेशनल हाईवे नम्बर 27 पर नाकाबंदी के दौरान उदयपुर की तरफ से एक मारूति सुजुकी ब्रेजा विटारा कार नम्बर आरजे 30 सीए 7610 बंरग सफेद तेजगति से आते हुए दिखाई दी। जिसे रोकने का ईशारा किया तो कार चालक ने कार नहीं रोककर भगाने लगा जिस पर संदेह होने पर सरकारी वाहन आगे देकर उक्त कार को रुकवाया। कार में चालक की सीट पर एक व्यक्ति बैठा हुआ पाया गया। वाहन की तलाशी ली गई तो चालक व पास वाली सीट के बीच बने बॉक्स के अन्दर एक कपडे की थैली मिली। जिसमें तीन प्लास्टिक थैलियो में अवैध अवैध अफीम 02.100 किलोग्राम भरा हुआ पाया गया। जिस पर अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर अवैध मादक पदार्थ को बरामद कर कार को जब्त किया गया था। एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान पुलिस थाना सरूपगंज द्वारा किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तः-
आजाद भट्ट पुत्र लक्ष्मीलाल जाति ब्राहम्ण उम्र 42 साल निवासी भट्टों का बामनिया पुलिस थाना कपासन जिला चितोडगढ ।

पुलिस टीमः-
1. ओमप्रकाश नि.पु. थानाधिकारी, पुलिस थाना सरूपगंज।
2.  रामनाथ सउनि पुलिस थाना सरूपगंज।
3. दिनेश कुमार कानि पुलिस थाना सरूपगंज।
4. बाबुलाल कानि पुलिस थाना सरूपगंज।
5. तेजाराम कानि पुलिस थाना सरूपगंज।
6. पुखराज कानि पुलिस थाना सरूपगंज
7. रमेश कुमार कानि नंबर 773 डीसीआरबी सैल सिरोही।

Previous Post

पिंडवाड़ा-हत्या के मामले में फरार दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Next Post

14 से 30 अप्रेल तक आंशिक रद्द रहेगी जोधपुर-हिसार-जोधपुर ट्रेन-तेरह ट्रेनों का मार्ग बदलेगा,दो ट्रेनें 4 ट्रिप रहेंगी रद्द

Next Post
14 से 30 अप्रेल तक आंशिक रद्द रहेगी जोधपुर-हिसार-जोधपुर ट्रेन-तेरह ट्रेनों का मार्ग बदलेगा,दो ट्रेनें 4 ट्रिप रहेंगी रद्द

14 से 30 अप्रेल तक आंशिक रद्द रहेगी जोधपुर-हिसार-जोधपुर ट्रेन-तेरह ट्रेनों का मार्ग बदलेगा,दो ट्रेनें 4 ट्रिप रहेंगी रद्द

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page