PALI SIROHI ONLINE
मेष शुभ अंक 6, शुभ रंग जामुनी अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा। कार्य क्षेत्र में विस्तार की संभावना बनेगी। विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने से उत्साहित रहेंगे। वित्तीय मामले सुलझने से राहत मिल सकती है।
वृष;-शुभ अंक 7, शुभ रंग नारंगी महत्वपूर्ण मामलों में लाभ की स्थिति बन सकती है। मेहमानों की आवाजाही रहेगी। यात्रा कार्यक्रम निरस्त होने से हताश होंगे। निजी काम निकालने के चक्कर में गलत फैसला ले बैठेंगे।
मिथुन;-शुभ अंक 4, शुभ रंग नीलाः चल रहे काम को संभालना ठीक है। पारिवारिक मामलों में सबकी भावनाओं को ध्यान में रख कर फैसला लें, रिश्ते मजबूत होंगे। व्यापारिक लेनदेन में सावधान रहें। जिद्दी रवैया नुकसानदायी रहेगा।
कर्क:शुभ अंक 5, शुभ रंग भूरा तालमेल की कमी से कार्यस्थल पर मुश्किलें बढ़ सकती हैं। धन की कमी के चलते कार्य योजना बीच में अटक सकती है। नौकरी में तबादले की संभावना बनेगी। प्रणय संबंध मजबूत होंगे।
सिंह;-शुभ अंक 7, शुभ रंग स्लेटी: मित्रों से किया वादा पूरा करना मुश्किल रहेगा। अध्ययन में आ रही बाधा दूर होगी। साझेदारी में गतिरोध बढ़ सकता है। भौतिक सुख-सुविधा में बढ़ोतरी संभव है। व्यर्थ के कामों में समय व्यतीत होगा।
कन्या;-शुभ अंक 1, शुभ रंग पीला लेनदेन के मामलों में आरोप लग सकते हैं। नई योजनाओं की शुरुआत संभव है। निजी यात्रा लाभदायी रहेगी। कार्यस्थल पर कठोर फैसले लेने पड़ेंगे। मेहनत के बावजूद सफलता मिलना मुश्किल है।
तुला;-शुभ अंक 9, शुभ रंग आसमानी बढ़ता खर्च तनाव का कारण बन सकता है। आय के वैकल्पिक साधन तलाशने पड़ेंगे। सुनियोजित तरीके से काम करें, सफल रहेंगे। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। नए संपकों का लाभ मिलेगा।
वृश्चिक;-शुभ अंक 2, शुभ रंग फिरोजी काम को टालने से नुकसान की आशंका है। युवाओं को कार्यक्षेत्र में बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा। आपसी संवाद बनाने का प्रयास करें, राह की मुश्किलें आसान होंगी।
धनु;-शुभ अंक 4, शुभ रंग लाल: निजी मामलों को सार्वजनिक करने से छवि धूमिल हो सकती है। अपने आसपास के लोगों से संबंध सुधारने की कोशिश सफल रहेगी। आय में बढ़ोतरी के अवसर मिलेंगे। अधिकारियों से बनाकर चलें।
मकर;-शुभ अंक 6, शुभ रंग हरा : स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। काम पर ध्यान दें, अन्यथा मुश्किल हो सकती है। सुख-सुविधा पर खर्च संभव है। साझेदारी में नए सौदे हाथ आ सकते हैं। अटका धन वसूलने में सफलता मिलेगी।
कुम्भ;-शुभ अंक 5 शुभ रंग नीला : साझेदारी में परेशान हो सकती है। अपनी चतुराई से अटके मामले सुलझा लेंगे। युवाओं को सफलता मिलेगी। भाग्य भरोसे रहे तो नुकसान संभव है। पुराने सौदों का नवीनीकरण लाभदायी रहेगा।
मीन;-शुभ अंक 7, शुभ रंग नारंगी : व्यापारिक लेनदेन में सावधानी बरतें, धोखा हो सकता है। विरोधियों के कारण चिंतित रहेंगे। लगातार संपर्क से बिगड़े काम सुलझ सकते हैं। कार्य क्षेत्र में अधिकारों को लेकर संघर्ष करना पड़ेगा।
