PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
धरातल पर बोलता विकास 10 वर्षों से टूटी नालिया एवं झाड़ियां के बीच पानी भराव से भवन हो रहे क्षतिग्रस्त
10 वर्षों से तखतगढ़ के वार्ड नंबर 10 के वाशिंदे मूलभूत सुविधाओं से वंचित, प्रशासन की घोर लापरवाही
शिकायतो के उपरान्त भी अब तक कोई समाधान नहीं, लोग परेशान
तखतगढ़ 12 नवम्बर (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ़ नगर पालिका में वर्ष 2015 से लेकर जनवरी 2021 में भी दूसरी बार नगर पालिका में भाजपा बोर्ड का ही दबदबा बना हुआ है। और क्षेत्रीय विधायक भी लगातार दूसरी बार विधायक बन वर्तमान में डबल इंजन की सरकार में कैबिनेट मंत्री होते हुए भी नगर पालिका में भाजपा बोर्ड का कब्जा रहने से इस बोर्ड में भी पिछले बोर्ड की तरह ही अपनी मनमर्जी अनुसार ही विकास कार्य किए जा रहे हैं। जिसका प्रत्यक्ष रुप से नजारा वार्ड 10 के विश्वकर्मा कॉलोनी और संतोषी नगर की तस्वीर बोल रही है। जहा आज भी पूर्व बोर्ड की तरह ही विकास के नाम पर कच्ची बस्तियों के साथ भेदभावपूर्ण कार्य किए जाने का ही नजारा देखने को मिल रहा है। पिछले वर्षों में केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार द्वारा जो भी विकास के संबंधित सड़क या गंदी नालियां, साफ सफाई जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध करवाने की हो या अन्य योजनाओं के अंतर्गत शहरी क्षेत्रों में सौंदर्यकरण नवाचार रूप देने के लिए सालाना करोड़ों रुपए का बजट दीया जा रहा उसी सरकारी धन का अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा दुरुपयोग किया जा रहा है। और अपने चेहतों के वार्ड में ही बिना बोर्ड की स्वीकृत और जनप्रतिनिधियों के बिना जानकारी ही करोड़ों रुपए फिजूल खर्च किए जा रहे हैं। जबकि कैबिनेट मंत्री भी समय-समय पर विकास के नाम पर वाह वाई लूटने एवं फिता काटने में ही व्यस्त हैं। लेकिन धरातल पर किसी प्रकार का विकास पर ध्यान नहीं दे रहे। भाजपा बोर्ड के दोनों कार्यकाल में वार्ड नंबर 10 के वार्ड वासी आज भी कई तरह की मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। जो प्रत्यक्ष रूप से कच्ची बस्ती वासियों के साथ भेदभाव का रवैया अपनाया जा रहा है। और गांदी टूटी फूटी नालियों से पानी का भराव होने से मच्छरों की भरमार से हर परिवार नारकीय जीवन जीने को मजबूर है।
10 वर्षों से हालात बदतर बने हुए हैं
यह है कि यह है कि तखतगढ़ नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 महावीर बस्ती से फालना रोड एनएच हाईवे 325 से संपर्क मेंन रोड स्थित संतोषी नगर के पास विश्वकर्मा कॉलोनी की तरफ का मार्ग करीबन 100 फीट का सीसी रोड एवं नालिया पूरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में होने से कॉलोनी से निकलने वाला सारा गंदा पानी संतोषी नगर छोगाराम सुथार के पास में खाली भूखंड में भराव होकर तालाब का रूप ले रखा है। जहां पूरा भूखंड कंटीली झाड़ियां में दफन हो चुका है। जिस से छोगाराम सुथार व अन्य के मकानो की नीव कमजोर होती जा रही है। साथ ही पानी भराव से फैले कीचड़ से मच्छरों का भरमार पनप चुका है। जो कभी भी लोग गंभीर बीमारियों की चपेट में आने की संभावना बन चुकी है। इस गंभीर समस्या को लेकर दूसरी बार बोर्ड गठन के 1 वर्ष बाद 12 फरवरी 2022 को बजट बोर्ड की बैठक में वार्ड नंबर 10 की पार्षद लक्ष्मी देवी द्वारा लिखित शिकायत करने के उपरांत भी पालिका प्रशासन लापरवाह बना रहा। और पिछले वर्ष भी मोहल्ले वासियों द्वारा पार्षद के जरिए फिर लिखित शिकायत की लेकिन मामला अभी भी जस का तस पड़ा रहने से प्रतीत होता है। कि नगर पालिका प्रशासन जानबूझकर ही वार्ड वासियों के साथ भेदभाव अपनाया जा रहा है।
3 साल से सीसी रोड बिना साइड की पट्टी और अधूरी पड़ी नालिया
यह है की वर्ष 2021-22 मुख्यमंत्री बजट घोषणा के अंतर्गत फालना रोड एनएच 325 से लेकर गणेश राम मेघवाल के मकान तक मई 2022 में सीसी रोड का निर्माण करवाया गया। जिसमें भी पिछले 3 साल से सीसी रोड के दोनों साइड की पट्टीया भी नही बनाई गई और नालिया भी आधी अधूरी पड़ी रहने से दोनों साइड बबुल की झाड़ियां पनप रही है। और नालियों का गंदा पानी भी अन्य भूखंडों में भराव होकर गंदगी का आलम बनता जा रहा है। पिछले वर्ष शिकायत करने पर आनन फानन में एक साइड की नाली निर्माण करवाई लेकिन प्रशासन के बिना देखरेख के अभाव में ठेकेदार द्वारा बिना लेवल देखें घटिया प्रवृत्ति की नाली को पूर्ण कर ईतिश्री कर ली। जहां पर पानी न तो आगे जा रहा ना ही पीछे जा रहा। और अभी भी कई जगह नालिया अधूरी पड़ी है।जिस से आज भी संतोषी नगर तथा विश्वकर्मा कॉलोनी में आम रास्तों की स्थिति बद से बदतर हो गई है। लेकिन प्रशासन द्वारा धरातल पर कोई विकास नहीं कर मात्र कागजो में ही विकास का डंका बजाया जा रहा है।
क्या कहते हैं पार्षदः नगर पालिका में लगातार दूसरी बार भी भाजपा का बोर्ड बना है लेकिन दोनों ही बोर्ड के कार्यकाल में विकास की लेकर वार्ड नंबर 10 के साथ पूरी ताह भेदभाव का रवैया अपनाया जा रहा है। इस समस्या को लेकर कई मतॅबा बोर्ड बैठक में भी लिखित में दिया। फिर भी विकास नहीं कर वार्ड वासियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। लक्ष्मीदेवी देवासी- कांग्रेस पार्षद वार्ड नंबर 10 नगर पालिका तखतगढ





